होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र पर मनाया गया विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस
 
शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र पर मनाया गया विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस
Updated: 5/28/2024 11:51:00 PM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र पर मनाया गया विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस
*मासिक धर्म से जुड़े मिथकों को तोड़ना जरूरी- डॉ सुगंधी 
*महिलाओं ने खुलकर मासिक धर्म पर की चर्चा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस इटावा विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर मंगलवार को यूपीयूएमएस के सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ पीके जैन के निर्देशन में  शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र पर मासिक धर्म और स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता वार्ता का आयोजन हुआ।
सामुदायिक चिकित्सा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुगंधी शर्मा ने कहा कि मासिक धर्म से जुड़े मिथकों को तोड़ना जरूरी है क्योंकि माहवारी कोई बीमारी या समस्या नहीं है यह एक जैविक प्रक्रिया है व नारीत्व का अभिन्न अंग है इसीलिए सामाजिक रूप से महावारी के दिनों में किशोरियों और महिलाओं को अलग बिस्तर या किचन में ना जाना व अन्य मिथकों को तोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि 28 मई को इस दिवस मनाने का उद्देश्य है की मासिक धर्म का चक्र 28 दिन का होता है और यह 5 दिन तक चलता है तो इसीलिए 5 वें महीने को चुना गया है। डॉ  सुगंधी ने किशोरी व महिलाओं को बताया कि माहवारी के समय विशेष साफ सफाई का ध्यान रखें व जेनिटल अंगों को साफ 
रखें व जन औषधि केंद्र पर बहुत ही कम दामों पर मिलने वाले बेहतर गुणवत्ता युक्त पैड का प्रयोग माहवारी में करें और पैड बदलने के बाद साबुन से अच्छे से हाथ धोएं और माहवारी में दर्द, अनियमित माहवारी होने पर डॉक्टर्स की सलाह अवश्य लें।
 यूपीयूएमएस स्त्री रोग  विभागाध्यक्ष डॉ कल्पना के निर्देशन में भी ओपीडी में आई महिलाओं को मासिक धर्म और स्वच्छता प्रबंधन के संदर्भ में जागरूक किया गया।
महिलाओं ने की मासिक धर्म पर खुलकर चर्चा 
शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित जागरूकता वार्ता में महिलाओं ने मासिक धर्म से संबंधित अपनी समस्याओं पर खुलकर चर्चा की और डॉक्टर्स सलाह ली।कार्यक्रम में उपस्थित 35 वर्ष शाहिना ने बताया कि माहवारी के समय अक्सर मुझे जलन और खुजली की समस्या होती है आज इस कार्यक्रम के माध्यम से मुझे पता चला कि महावारी के समय पैड व साफ सूती कपड़ा का प्रयोग किस प्रकार करना है यह महत्वपूर्ण जानकारी मिली।25 वर्षीय सीता ने कहा कि अनियमित माहवारी की समस्या अक्सर मुझे होती है आज डॉक्टर्स ने माहवारी के समय होने वाले संक्रमण के बारे में जो महत्वपूर्ण जानकारी मुझे दी उससे मैं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दूंगी और पैड का इस्तेमाल करूंगी।
कार्यक्रम में डॉ प्रत्यक्षा, डॉ स्नेहा, डॉ धनंजय, डॉ पारूल, मेडिकल सोशल वर्कर अंकुर, विधि उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
वर्ल्ड ग्लूकोमा वीक पर जागरूकता का पढ़ाया पाठ
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में जटिल नेत्र (ऑर्बिटल) कैंसर का सफल ऑपरेशन
यूपीयूएमएस सैफई में क्लबफुट प्रबंधन पर हुई एक दिवसीय कार्यशाला
कुलपति ने ओपीडी पहुंचकर मरीजों का हाल जाना,स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का लिया जायजा
होली पर प्राकृतिक रंगों को दें प्राथमिकता, रासायनिक रंगों से रहें सावधान :डॉ अजय सिंह
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :