होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. रिश्तेदारों के साथ पहुंची महिला ने पुलिस को दी तहरीर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ककलापुर गांव का मामला
  2.      
  3. मारपीट के दौरान मायके पक्ष के तीन लोग हुए घायल
  4.      
  5. महिला के भाई व अन्य रिस्तेदार के साथ की मारपीट
  6.      
  7. समझौता कराने आए महिला के भाई के साथ मारपीट
  8.      
  9. कन्नौज-शराब पीने से मना करने पर युवक ने पत्नी को पीटा
  10.      
  11. लैब टैक्नीशियन पर लगाया अभद्रता कर बाहर निकालने का आरोप। स्वामी ने सीएमएस से की लैब टैक्नीशियन की शिकायत।कन्नौज जिला अस्पताल का मामला।
  12.      
  13. कन्नौज - विहिप पदाधिकारी के साथ जिला अस्पताल में अभद्रता। विहिप मार्गदर्शक मंडल में शामिल स्वामी अखंडानंद के साथ पैथोलॉजी में हुई अभद्रता।
  14.      
  15. सीओ सदर ने निर्देश दिए कि समय से ही अपनी अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें।
  16.      
  17. औचक निरीक्षण के दौरान सीओ कमलेश कुमार ने थाने के रिकॉर्ड को बेहतर रख-रखाव के दिये निर्देश।
  18.      
  19. सीओ सदर कमलेश कुमार ने थाना तालग्राम का औचक निरीक्षण कर सभी रजिस्टर चैक किये ।
  20.      
  21. कन्नौज-पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में सीओ सदर ने किया थाने का औचक निरीक्षण।
  22.      
  23. लेखपाल,ग्राम प्रधान सहित कई अधिकारियों ने मामले में किये लाखो के वारे-न्यारे-सूत्र,जानकर अनजान बने तिर्वा क्षेत्र के अधिकारी,उमर्दा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उमर्दा का मामला
  24.      
  25. कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी जमीन कब्जाने का बड़े पैमाने पर चल रहा खेल,
  26.      
  27. सरकार के सख्त आदेश के बावजूद कन्नौज में अधिकारी सरकार की साख पर लगा रहे बट्टा,
  28.      
  29. स्थानीय अधिकारियों की रहमो-करम पर बेखौफ भू-माफिया
  30.      
  31. कन्नौज-भू-माफियाओं ने कब्जा ली सरकारी विद्यालय की जमीन,
  32.      
  33. चार्ज सीट व केस डायरी मिलाकर 450 पेज से अधिक की है पूरी विवेचना -एसपी
  34.      
  35. पुलिस ऑपरेशन कंविक्शन के तहत पैरवी कर जल्द से जल्द मामले में सजा दिलवाने की कर रही तैयारी। सदर कोतवाली पुलिस ने डिग्री कॉलेज से नवाब सिंह यादव को किया था गिरफ्तार।
  36.      
  37. 12 अगस्त को नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव को पुलिस ने किया था गिरफ्तार।
  38.      
  39. सदर कोतवाली पुलिस ने चार्जशीट लगा केस डायरी कोर्ट में की पेस ।
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सर्राफा बाजार से ज्वैलरी लेकर भागी महिलाओं को दबोचा
 
सर्राफा बाजार से ज्वैलरी लेकर भागी महिलाओं को दबोचा
Updated: 9/16/2024 11:42:00 AM By Reporter- prince srivastav kannauj

सर्राफा बाजार से ज्वैलरी लेकर भागी महिलाओं को दबोचा 
-मामला कन्नौज जिले के तिर्वा नगर के मुख्य सर्राफा बाजार का
-शक होने पर गांधी चौक चौराहे पर सर्राफा व्यापारी ने महिलाओं को पकड़ा
-घटना को लेकर सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग के साथ व्यापारी ने दी पुलिस को तहरीर
प्रिंस श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।तिर्वा नगर के मुख्य सर्राफा बाजार में एक सर्राफा की दुकान से ज्वैलरी चोरी करके भागी दो महिलाओं को व्यापारी ने शक होने के बाद पीछा करके पकड़ लिया।मामले की लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।
बताते चलें कि तिर्वा नगर में तिर्वागंज गांधी चौक चौराहे से महात्मा गांधी मार्ग पर कई सर्राफा व्यापारियों की दुकानें हैं। रोजाना यहां बड़ी संख्या में ग्राहकों की भीड़ भी खरीददारी करती है।रविवार को भी मार्केट खुला होने के कारण दोपहर डेढ़ बजे के करीब बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद थी।मार्केट में सर्राफा व्यापारी रूपम वर्मा पुत्र संजय वर्मा निवासी लोहियानगर तिर्वागंज भी अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान दो महिलाये अलग अलग दुकान पर पहुंची,और व्यापारी से ज्वैलरी में बिछिया दिखाने को कहा।दुकानदार द्वारा जब महिलाओं को ज्वैलरी देखने के लिये दी गई,तो मौका पाकर महिलाओं ने बिछिया पार कर दिये।चोरी की वारदात जहां दुकान पर लगे कैमरे में कैद हो गई,वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों महिलायें दुकान से रफूचक्कर हो गईं।दुकानदार को ज्वैलरी तौल के दौरान वजन कम होने का शक हुआ तो उसने चौराहे की भागी महिलाओं का पीछा किया। आखिर आधे घंटे बाद दोनों महिलाओं को पकड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को अपनी सुपुर्दगी में लेने के बाद पूंछतांछ शुरू कर दी है।पता चला है,कि पकड़ी गई महिलाओं के पास से चोरी की गई ज्वैलरी भी बरामद हुई है। इसके अलावा महिलायें कानपुर देहात के मूसानगर की बताई गईं हैं।फिलहाल पुलिस द्वारा घटना का मुकदमा लिखे जाने के बाद जांच पड़ताल जारी थी।यह भी जानकारी मिली कि पुलिस को पकड़ी गई महिलायें पूंछतांछ के दौरान लगातार भ्रमित कर रही थीं।फिलहाल मामले की जांच जारी थी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि
राज्य सम्मेलन में अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू किये जाने की मांग
ड्राइवर ने ट्रांसपोर्टर को लगाया लाखों का चूना माल लेकर फरार
आयुध निर्माणी की वार्षिक पत्रिका श्रम संचिता का लोकार्पण
किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी की तैयारियों पर सौंप गई जिम्मेदारियां
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :