होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. सदर तहसील पहुंचे पीड़ित का कुछ माह पहले हुआ था पट्टा.
  2.      
  3. मंत्री ने एसडीएम को सौंपी जांच, जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश
  4.      
  5. तिर्वा तहसील के सानापुर करतौली गांव के पीड़ित की गुहार
  6.      
  7. पीड़ित पट्टा धारकों का दबंग पर कब्जा करने का आरोप
  8.      
  9. कन्नौज में पट्टे की जमीन पर कब्जे का आरोप
  10.      
  11. कन्नौज में बंदर को लगा करंट, पुलिसवालों ने बचाई जान करंट लगने से बंदर कमजोर हो गया, जिसके बाद पुलिसवाले ही उसकी देखभाल कर रहे हैं
  12.      
  13. पीड़ित लाइनमैन ने पुलिस को दी तहरीर,वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के लालशाहपुर्वा गांव का वीडियो.
  14.      
  15. कर्मियों के साथ मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल
  16.      
  17. बकाया बिजली बिल जमा करने की बात कहने पर मारपीट
  18.      
  19. बिजली विभाग कर्मचारियों के साथ दबंगों ने की मारपीट
  20.      
  21. ‘जो अपराधी बचे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी’सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है ,कार्यकर्ता भी प्रशासन का पूरा सहयोग करते है‘सूबे में हो रहे उपचुनाव में सभी सीटें भाजपा जीत रही
  22.      
  23. जो हत्या हुई वह बहुत गंभीर बात थी- असीम अरुण
  24.      
  25. बहराइच में जो घटना हुई, हत्या हुई गम्भीर विषय- मंत्री
  26.      
  27. कन्नौज-बहराइच की घटना पर बोले मंत्री असीम अरुण
  28.      
  29. फोर्स के साथ पैदल गश्त पर भी निकले जोगेंद्र कुमार
  30.      
  31. विवेचनाओं के निस्तारण, माल निस्तारण के दिये निर्देश
  32.      
  33. शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस ऑफिस का निरीक्षण
  34.      
  35. कन्नौज-डीआईजी कानपुर जोन पहुंचे तालग्राम थाने
  36.      
  37. गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव का मामला।
  38.      
  39. खेत में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, सरिया और लाठी डंडों से की मारपीट, खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल,
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  विश्व मीनोपॉज दिवस का हुआ आयोजन, महिलाओ को किया जागरूक
 
विश्व मीनोपॉज दिवस का हुआ आयोजन, महिलाओ को किया जागरूक
Updated: 10/18/2024 11:57:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

विश्व मीनोपॉज दिवस का हुआ आयोजन, महिलाओ को किया जागरूक
U-मीनोपॉज सोसाइटी द्वारा बीएमडी कैम्प में महिलाओ की की गई फ्री जाँचे
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जीएसवीएममेडिकल कालेज से सम्बंद्ध जच्चा बच्चा अस्पताल हैलट की  ओपीडी में विश्व मेनोपॉज दिवस पर एक बीएमडी कैम्प का आयोजन हुआ। यह कैम्प स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग तथा कानपुर मेनोपॉज सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। 
जच्चा बच्चा अस्पताल की विभागाध्यक्ष  डॉ रेनू  गुप्ता ने बताया कि प्रति वर्ष 18 अक्टूबर को विश्व रजोनिवृत्ति दिवस मनाया जाता हैं, जिसका उद्देश्य महिलाओं को मेनोपॉज़ के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। कानपुर मेनोपॉज सोसाइटी की संरक्षक डॉ मीरा अग्निहोत्री एवं अध्यक्ष डॉ किरण पांडेय ने बताया कि मीनोपॉज महिलाओं के जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव का समय है। यह आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की आयु के बीच होती है, लेकिन इसका असर शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य पर पड़ता है।हमारा उद्धेश्य मीनोपॉज से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं जैसे हृदय रोग, ऑस्टियोपोरोसिस, और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना है। डॉ नीना गुप्ता तथा डॉ सीमा द्विवेदी ने बताया कि विभाग में 28 जुलाई 2022 से मेनोपॉज ओपीडी  प्रत्येक शुक्रवार को संचालित की जा रही है और अब तक 4 बीएमडी कैम्प भी आयोजित कराए जा चुके हैं। बीएमडी कैम्प में लगभग 130 महिलाओं  की जांचे जांच हुई. जिनमें से लगभग 80 प्रतिशत महिलाओं में ओस्टियोपीनिया की समस्या पाई गई । इन सभी को कैल्शियम तथा विटामिन डी की दवा दी गई। वही विभागाध्यक्ष डॉ रेणु गुप्ता द्वारा महिलाओं को ओस्टियोपोरोसिस के विषय में विस्तृत जानकारी  दी गई उनको  हड्डियों को मजबूत करने के लिए नियमित व्यायाम तथा कैल्शियम युक्त भोजन की सलाह दी। कानपुर मेनोपॉज सोसाइटी की सचिव डॉ शैली अग्रवाल ने बताया कि 40 वर्ष की आयु के बाद 40 प्रतिशत महिलाओं में ओस्टियोपीनिया, तथा ओस्टियोपोरोसिस की समस्या हो जाती है तथा 65 वर्ष की आय के बाद 80 प्रतिशत महिलाओं में ओस्टियोपोरोसिस के कारण फ्रैक्चर का रिस्क रहता है जिसमें हिप, स्पाइन व रिस्ट फ्रैक्चर प्रमुख होता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. बंदना शर्मा, डॉ. पाविका लाल, डॉ दिव्या त्रिपाठी  डॉ. गरिमा गुप्ता , डॉ. प्रतिमा वर्मा, डॉ. प्रीति त्यागी, डॉ. उरूज जहां,  श्रुति गुप्ता , डॉ. रश्मि यादव, डॉ. सुगंध  और अन्य डॉक्टर्स भी उपस्थित थे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डेंगू, मलेरिया व दीमागी बुखार पड़ने न पाए भारी, स्वास्थ्यकर्मियों दे रहे घर-घर जानकारी
विश्व गठिया दिवस पर संगोष्ठी का हुआ सफल आयोजन
यूपीयूएमएस के स्त्री एवं प्रसूति विभाग ने दुर्लभ ऑपरेशन कर रचा नया कीर्तिमान, अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की
यूपीयूएमएस में "कार्यस्थल पर चोटें,रोकथाम व प्रबंधन" की थीम पर मनाया गया 'वर्ल्ड ट्रामा डे'
गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराना जरूरी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :