होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  मेडिकल बैंक का शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगी मदद
 
मेडिकल बैंक का शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगी मदद
Updated: 1/6/2025 9:38:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मेडिकल बैंक का शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगी मदद 
U- लोगों को मेडिकल उपकरण मुहैया करवाएगा मेडिकल बैंक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास कानपुर प्रान्त द्वारा गीता नगर स्थित हरी गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल बैंक का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि मेडिकल कालेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. आरती देव लाल चंदानी ने दीप प्रज्वलन कर इसका शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि मेडिकल बैंक कानपुर शहर में पहला सेंटर है, जो इन्सानियत की नई मिशाल पेश करेगा।
कार्यक्रम की आयोजक डॉ. बिंदु सिंह ने बताया आज के समय में जब मेडिकल उपकरणों की कीमतें आसमान छू रही हैं, ऐसे में कई जरूरतमंद परिवारों के लिए इन उपकरणों को खरीद पाना असंभव हो जाता है। खासकर उन लोगों के लिए, जिनका जीवन रोटी और दाल के संघर्ष में ही बीतता है। इसी समस्या को हल करने के लिए आपके शहर में 'मेडिकल बैंक' की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि मेडिकल बैंक एक ऐसा अनूठा प्रयास है, जिसमें आम जनता से उनके बेकार पड़े या इस्तेमाल के बाद अनुपयोगी हो चुके मेडिकल उपकरणों को दान के रूप में लिया जाता है। इन उपकरणों को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाता है, जिनके लिए इन्हें खरीदना कई बार संभव नहीं होता है। आप कैसे कर सकते हैं इस मेडिकल बैंक में मदद? जुड़ने का तरीका
यदि आपके पास किसी बीमारी के इलाज के दौरान उपयोग किए गए व्हीलचेयर, वॉकर, ऑक्सीजन सिलेंडर, बेड या अन्य मेडिकल उपकरण अब इस्तेमाल में नहीं आ रहे हैं, तो आप इन्हें इस मेडिकल बैंक को दान कर सकते हैं। इस पहल के माध्यम से ये उपकरण उन जरूरतमंदों के घर तक पहुंचाए जाएंगे, जिन्हें उनकी सबसे अधिक जरूरत है। यह पहल 'दबा से दुआ' तक के सफर को साकार करती है। आपके द्वारा दान किए गए उपकरण किसी जरूरतमंद के जीवन को बचा सकते हैं और उनके परिवार में खुशियां ला सकते हैं। इस अनूठी पहल का हिस्सा बनने के लिए आप अपनी मेडिकल सामग्री दान कर सकते हैं या संगठन से संपर्क कर इसके काम में सहयोग कर सकते हैं। कार्यक्रम में  मुख्य रूप से प्रान्त संघ चालक भवानी भीख, डॉ. बिंदु सिंह, गणेश तिवारी, स्वामी प्रकाशानंद, डॉ. राजन गांधी, हितेश जायसवाल, आदित्य पोद्दार, गोपाल तुलस्यान, पूनम मिश्रा, दीप्ति दुबे, अग्रज पाण्डेय, अतुल आक्रोश, सरदार भूपेंद्र सिंह आदि रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बिल्हौर के खरेचा गांव में डेंगू केस के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण, लगाया स्वास्थ्य शिविर
सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत UPUMS में टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
आज से शुरू होगा 16वां 'कानपुर आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स-2026
आज से शुरू होगा 16वां 'कानपुर आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स-2026
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :