कूड़ा कलेक्शन पर नगर आयुक्त ने अनुबंधों का उल्लंघन पर दी चेतावनी
U-तीन मिनट देरी से पहुंचने पर महापौर ने एनएसए को बैठक से बाहर किया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। मार्च माह में त्योहारों को देखते हुए नगर निगम में महापौर व नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई।
जिसमें महत्वपूर्ण गुरुवार को होली, गंगा मेला, रमजान व ईद शामिल हैं। इसमें नगर की साफ-सफाई को लेकर समीक्षा हुई। नगर आयुक्त ने कहा, शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का नियमित रूप से काम नहीं किया जा रहा है।
महापौर आपके वार्ड कार्यक्रम में भी रोजाना गंदगी व सफाई कर्मचारियों के कई-कई दिनों तक न आने की शिकायतें की जा रही हैं। कई स्थानों पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ियां 3-4 दिनों में एक बार अनियमित समय पर जा रहीं हैं। जिस कारण शहर में गंदगी का अंबार लगता जा रहा है। जिसकी रोजाना शिकायतें भी मिल रहीं हैं। महापौर ने कंपनी अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा, कि हर रोजाना निर्धारित समय पर कूड़ा उठाने का काम किया जाए। वरना कार्रवाई की जाएगी।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी से कहा, आप बाहर जाइए बैठक में तीन मिनट देरी से पहुंचने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर को महापौर ने बाहर निकाल दिया। इस पर अफसर ने कारण बताते हुए कहा कि आज मेरी मैरिज एनिवर्सरी है। घर में पूजा थी। जब मैं घर से निकला तो हैलट अस्पताल के पास जाम में फंस गया। इस कारण लेट हो गया। लेकिन महापौर ने इसे नहीं माना और कहा कि आप बाहर जाइए।
महापौर व नगर आयुक्त ने कहा, कूड़ा कलेक्शन कंपनियां अनुबंधों का उल्लंघन कर रहीं हैं। चेतावनी दी कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम सही ढंग से न होने पर कंपनियों को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह ने नगर निगम के कूड़े अड्डों के बारे में बताया। कहा कि बड़े 118 कूड़े अड्डे में से 112 कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बन गए हैं। छोटे कूड़े अड्डे 68 में से 57 में पोर्टेबल ट्रांसफर स्टेशन बन गए हैं। किसी कूड़े अड्डे पर कोई अतिक्रमण नहीं है। बैठक में अपर नगर आयुक्त मो. अवेश, अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव, जोनल स्वच्छता अधिकारी अमित, सुशील गुप्ता, आशीष बाजपेई, देवेंद्र, अवनीश, विजय शंकर शुक्ला, प्रभारी रबिश रफजुल रहमान मौजूद रहे।