होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 76 महिलाओं को किया सम्मानित
 
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 76 महिलाओं को किया सम्मानित
Updated: 3/9/2025 9:46:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 76 महिलाओं को किया सम्मानित
U-जिलाधिकारी द्वारा महिलाओं को दिया गया प्रशस्ति पत्र
U-देशभक्ति व महिलाओं पर केंद्रित गीतों का किया गया गायन 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी  जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए महिला कल्याण एवं बेसिक शिक्षा विभाग, कानपुर नगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया l 
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महापौर व कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रमिला पांडेय ने उद्बोधन में कहा कि यह दिन समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलता को दर्शाता है। महिला दिवस का दिन महिलाओं की समानता, अधिकारों और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।  महिला दिवस का उद्देश्य लैंगिक भेदभाव समाप्त कर एक समान और सशक्त समाज का निर्माण करना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी  जितेन्द्र प्रताप सिंह ने उद्बोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है, जो महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक स्वतंत्रता बढ़ाने पर केंद्रित है। पहला महिला दिवस 1909 में संयुक्त राज्य अमेरिका में मनाया गया था जोकि लैंगिक समानता और महिला अधिकारों पर केंद्रित हैl जब न्यूयॉर्क शहर में 15 हज़ार महिलाओं ने काम के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और वोट देने की मांग के साथ विरोध प्रदर्शन निकाला था। 
उन्होंने कहा कि यह 1911 में एक अंतर्राष्ट्रीय आंदोलन बन गया, जिसमें दस लाख से ज़्यादा लोगों ने भाग लिया। संयुक्त राष्ट्र ने 1977 में आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दी। आज भारत में भी केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा इस दिवस को महिलाओं पर केंद्रित विभिन्न गोष्ठियों व कार्यक्रमों के आयोजन किया जाता हैl भारत आज भी 'यत्र नार्यस्त पूज्यन्ते रमंते तत्र देवता' के ध्येय वाक्य को लेकर निरंतर आगे बढ़ रहा हैl इन्हें मिला सम्मान जिलाधिकारी द्वारा राजस्व विभाग के अंतर्गत नायब तहसीलदार संगीता, नायब तहसीलदार रश्मि, ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत लेखाकार रश्मि तिवारी, कनिष्ठ सहायक, आयुषी तिवारी, खाद एवं रसद विभाग के अंतर्गत आभा सिंह सप्लाई इंस्पेक्टर, पूजा सिंह सप्लाई इंस्पेक्टर शुभ्रा वर्मा, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत दीपू चौहान, आस्था, रत्ना श्रीवास्तव, सुचि वर्मा, सुमन तिवारी, पुलिस विभाग के अंतर्गत उप निरीक्षक, फीलखाना स्मिता यादव, उप निरीक्षक मूलगंज, रागिनी कंचन, उप निरीक्षक बर्रा स्मृति वर्मा, आरक्षी बेकनगंज  पुष्पा पटेल, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रधानाचार्य मंगलम गुप्ता, प्रधानाचार्य किरण प्रजापति, सहायक अध्यापिका हिना श्रीवास्तव प्रवक्ता आरती पाठक, प्रधानाचार्य रिचा त्रिवेदी, पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ग्राम प्रधान, कुसमा देवी पंचायत सहायक, नंदिनी सफाई कर्मचारी, नीलम देवी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बी सी सखी रूमा देवी, विद्युत सखी नीलम देवी, राजकीय बालिका बाल गृह बालक, की सहायक अध्यापिका सुमन वर्मा, राजकीय बल गृह बालिका प्रथम की अध्यापिका मनीषा अग्निहोत्री, राजकीय बाल गृह बालिका 2 की अध्यापिका तृप्ति, चाइल्ड हेल्पलाइन की केस वर्कर सुचि मिश्रा, केस वर्कर जया राजपूत, परामर्शदाता प्रीति वर्मा और बेसिक शिक्षा विभाग की 26 सहायक अध्यापिकाओ समेत कुल 76 महिला कर्मचारियों व अधिकारियों  को सम्मानित किया गया | उक्त कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडेय व जिलाधिकारी के अतिरिक्त जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण , विधायक नीलिमा कटियार , उत्तर प्रदेश महिला आयोग की  सदस्य अनीता गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन व अन्य  विभागों की महिला अधिकारी उपस्थिति रही |

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सांसद ने किया नवनिर्मित सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण
जिला कारागार में ‘बोधशाला’कार्यक्रम का शुभारंभ
आईजीआरएस में सात विभागों की लापरवाही पर डीएम नाराज;अधिकारियों को दी चेतावनी
कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में नशा मुक्त और दहेज मुक्त भारत बनाने की हुई शपथ
कूड़ा कलेक्शन पर नगर आयुक्त ने अनुबंधों का उल्लंघन पर दी चेतावनी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :