होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  जिला कारागार में ‘बोधशाला’कार्यक्रम का शुभारंभ
 
जिला कारागार में ‘बोधशाला’कार्यक्रम का शुभारंभ
Updated: 3/9/2025 9:44:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जिला कारागार में ‘बोधशाला’कार्यक्रम का शुभारंभ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जिला कारागार में आरोग्य दर्पण और जिला कारागार प्रशासन के संयुक्त प्रयास से ‘बोधशाला’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के उच्चारण से हुई। मुख्य वक्ता, बेसिक शिक्षा परिषद के पूर्व प्रधानाचार्य एवं राज्य स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षक, तथा वर्तमान में गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के प्रमुख उद्द्बोधक कृष्ण मुरारी शर्मा  ने गायत्री मंत्र के भावार्थ को समझाया और इसे जीवनशैली में अपनाने के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने मानसिक शांति के महत्व को रेखांकित करते हुए, वर्तमान समय में बेहतर मानसिक एवं शारीरिक संतुलन बनाए रखने की विधियाँ बताईं।शर्मा जी ने महापुरुषों के कई उदाहरण द्वारा सकारात्मक और नकारात्मक मनोदशा से होने वाले प्रभाव को समझाया जिसे बंदियों में पूर्ण मनोयोग एवं एकाग्रता के साथ सुना।
इस अवसर पर आरोग्य दर्पण के सीईओ  रामप्रकाश वर्मा ने बताया कि बोधशाला एक नियमित कार्यक्रम होगा, जो हर माह के द्वितीय शनिवार को जिला कारागार में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर्स को आमंत्रित किया जाएगा, जिससे बंदियों को सकारात्मक दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के विशेष सलाहकार एवं महानगर मजिस्ट्रेट (सीडब्लूसी बेंच)  देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के दूरगामी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, क्योंकि यह बंदियों की मनोदशा में सुधार लाने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर जेल अधीक्षक बी. डी. पांडेय ने आरोग्य दर्पण के इस प्रयास की सराहना की और मुख्य वक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा  को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर  गौरव प्रकाश ,जेलर मनीष कुमार व अनिल पांडेय, डिप्टी जेलर रंजीत कुमार  प्रदीप कुमार सिंह तथा प्रेम नारायण उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सांसद ने किया नवनिर्मित सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 76 महिलाओं को किया सम्मानित
आईजीआरएस में सात विभागों की लापरवाही पर डीएम नाराज;अधिकारियों को दी चेतावनी
कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में नशा मुक्त और दहेज मुक्त भारत बनाने की हुई शपथ
कूड़ा कलेक्शन पर नगर आयुक्त ने अनुबंधों का उल्लंघन पर दी चेतावनी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :