होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज 100 विशिष्ट महिलाएं होंगी सम्मानित
 
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज 100 विशिष्ट महिलाएं होंगी सम्मानित
Updated: 3/8/2025 1:23:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज 100 विशिष्ट महिलाएं होंगी सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सम्बन्ध में आयोजित आईएमए कानपुर एवं रोटरी क्लब कानपुर नॉर्थ द्वारा आयोजित इस पत्रकार वार्ता में बताया गया कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। उनके सशक्तिकरण के बिना समृद्ध और न्याय संगत समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। शायद इसलिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम है समावेशी भविष्य के लिए महिला नेतृत्व जो ये दर्शाता है कि महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व समाज के विकास के लिए कितना महत्वपूर्ण है। हम सबको मिलकर महिला अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देना होगा और एक ऐसा वातावरण बनाना होगा जहां पर महिला बिना किसी भेदभाव के अपने सपनों को साकार कर सके। आईएमए कानपुर व रोटरी क्लब कानपुर नॉर्थ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाने का प्रण लिया है जिसमें पूरे कानपुर की महिलाओं की उपलब्धियों, सशक्तिकरण और समानता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता झलकती है। इस दिन हम महिलाओं के अधिकारों, उनके संघर्षों, उनके योगदान को सम्मानित करने का अवसर पाकर अत्यंत उत्साहित हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम सबको मिलकर ये संकल्प लेना चाहिए कि हम महिलाओं को उनके अधिकारों, सम्मान और अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा द्वारा 100 विशिष्ट महिलाओं का सम्मान और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा पहली बार मिलकर "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस" के अवसर पर 8 मार्च 2025 को आईएमए ऑडिटोरियम, कानपुर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाली 100 विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन उन महिलाओं के अद्वितीय योगदान को पहचानने और समाज में उनके प्रभाव को उजागर करने के लिए समर्पित है। चयनित महिलाएँ प्रशासन, न्यायपालिका, चिकित्सा, शिक्षा, व्यापार, मीडिया, कला, सामाजिक सेवा और आध्यात्मिकता जैसे विभिन्न क्षेत्रों से हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से समाज को नई दिशा दी है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डेडिकेटेड एंडोवैस्कुलर एवं इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की
यूपीयूएमएस में इन्फ्यूजन सेफ्टी को लेकर ऐतिहासिक पहल
स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा में अपना किया योगदान
यूपीयूएमएस में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पूज्य सिंधी पंचायत का 40वां निःशुल्क लगा नेत्र शिविर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :