होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  महीनों की कवायद के बाद आखिरकार घोषित हुये नये भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम
 
महीनों की कवायद के बाद आखिरकार घोषित हुये नये भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम
Updated: 3/17/2025 9:06:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

महीनों की कवायद के बाद आखिरकार घोषित हुये नये भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम

U- अनिल दीक्षित को उत्तर, उपेंद्रनाथ को ग्रामीण और शिवराम को दक्षिण की दोबारा कमान
U-क्षेत्रीय मुख्यालय में उमड़ा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का हुजूम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भाजपा में पिछले कई महीने से जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर चल रही कवायद का रविवार को पटाक्षेप हो गया। जिलाध्यक्षों की घोषणा के लिए रविवार को केशव नगर स्थित भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, उत्तर, दक्षिण एवं ग्रामीण जिले के चुनाव अधिकारी पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, पूर्व सांसद कांता कर्दम एवं जय प्रकाश निषाद ने राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में जिलाध्यक्षों की घोषणा की। उत्तर में अनिल दीक्षित, दक्षिण में शिवराम सिंह एवं ग्रामीण जिले में पूर्व विधायक उपेंद्रनाथ पासवान को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। खास बात यह है कि पुराने कार्यकर्ताओं पर भरोसा करने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है। दक्षिण में शिवराम सिंह को रिपीट किया गया। वहीं उत्तर में अनिल दीक्षित और ग्रामीण में उपेंद्रनाथ पासवान पर पहली बार जिले की कमान सौंपी गई। दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नाम की घोषणा होते ही जहां पार्टी कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगाने लगे वहीं शिवराम सिंह की आंखों से खुशी के आंसू निकलने लगे। उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने घोषणा होने के बाद दंडवत होकर मंच को प्रणाम किया। कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बनाये गये भूपेंद्र पासवान ने वरिष्ठों का आशीर्वाद लिया। पार्टी कार्यकर्ता खुशी के मारे ढोल की ताप पर नाचने लगे। इसके उपरांत भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने आनंदेश्वर मंदिर परमट में माथा टेक कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। नये पदाधिकारियों ने केशव भवन संघ कार्यालय और महापौर द्वारा मोतीझील में आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत की और वहां मौजूद वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद लिया। इस बैठक प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद रमेश अवस्थीए महापौर प्रमिला पांडेए विधायक महेश त्रिवेदी, राहुल बच्चा सोनकरए जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, बालचंद मिश्र, रघुनंदन भदौरिया, डॉ वीना आर्या पटेल, सुनील बजाजए दीपू पांडे, कृष्ण मुरारी शुक्ला, जसविंदर सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मनोरमा त्रिवेदी बनी सपा महिला सभा की प्रदेश महासचिव
आजाद समाज पार्टी की कार्यकारिणी का गठन
भाजपा अंबेडकर जयंती तक प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों का मनाएगी उत्सव
क्षेत्रीय कार्यालय में मातृशक्ति बैठक में एक राष्ट्र, एक चुनाव पर हुई चर्चा
सपा की मासिक बैठक में विधान परिषद चुनाव पर बनी रणनीति
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :