आजाद समाज पार्टी की कार्यकारिणी का गठन
-सदर ब्लॉक के मक्कापुर्वा में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ आलोक प्रजापति
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।आजाद समाज पार्टी के तत्वाधान में सदर ब्लॉक के मक्कापुर्वा में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। उत्तर प्रदेश के पूर्व एमएलसी एवं प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी सुनील कुमार चित्तौड़ के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव बलवीर सिंह जाटव ने बैठक कर नए पदाधिकारियों को नियुक्ति किया।वहीं,इमरान अहमद,कौशल किशोर पाल,सुरेंद्र सिंह बाल्मिकी एवं धर्मेंद्र कुमार कठेरिया को भाईचारा कमेटी का जिला संयोजक बनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने की।वहीं आजाद समाज पार्टी में बलवीर सिंह जाटव के आते ही पूरे मंडल में नव नियुक्ति पदाधिकारियों की नियुक्ति हो रही है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव बलबीर सिंह जाटव ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली 2027 में उत्तर प्रदेश में आजाद समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।जिसके लिए हम सब लोगों को मिलकर आजाद समाज पार्टी को जन-जन तक पहुंचने का कार्य करेंगे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप के मौजूद कानपुर मंडल के संयोजक हर्ष चौधरी एवं मंडल प्रभारी छविराम जाटव,पूर्व जिलाध्यक्ष भीम आर्मी वीरू खरे,जिला प्रभारी शेर सिंह, लाल सिंह जाटव मौजूद रहे।