होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  भाजपा अंबेडकर जयंती तक प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों का मनाएगी उत्सव
 
भाजपा अंबेडकर जयंती तक प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों का मनाएगी उत्सव
Updated: 3/24/2025 11:31:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

भाजपा अंबेडकर जयंती तक प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों का मनाएगी उत्सव
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक सरकार की उपलब्धियों का उत्सव अभियान चलाएगी। इस अभियान में अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित  किए जाएंगे। 
      सोमवार को केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में  जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला कार्यशाला में प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर होने वाले आगामी कार्यक्रमो पर चर्चा हुई।
कार्यशाला में मुख्य  वक्ता कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धिययों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी दो चरणों में घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी। संपर्क के दौरान पार्टी कार्यकर्ता योगी सरकार की उपलब्धियों वाला पत्रक, हैंड बिल, बुकलेट और स्टीकर लेकर लोगों को भाजपा सरकार द्वारा 8 वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी देंगे।
पहले चरण का संपर्क अभियान 28 से 30 मार्च और दूसरा चरण 6 से 9 अप्रैल तक   चलेगा। 6 अप्रैल पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे।पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एक-एक शक्ति केंद्र की जिम्मेदारी दी गई है। विधानसभा स्तर पर एक विकास गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें पार्टी सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों के के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में सभी वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख आदि को  आमंत्रित किया जाएगा। प्रबुद्ध वर्ग तक योगी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए जिला स्तर पर एक प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा,
महिला मोर्चा कार्यकर्ता घर घर पहुंच कर  लाभार्थी महिलाओं से  संपर्क करेंगी। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता विषयों पर किए गए कार्यों के बारे में बताया जाएगा।
भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि सरकार के उपलब्धियों के उत्सव अभियान में पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व 200 पदाधिकारियों को लगाया गया है। सभी पदाधिकारियों को एक-एक शक्तिकेंद्र की जिम्मेदारी दी गई है।घर-घर संपर्क अभियान में वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारीयो के साथ-साथ बूथ कमेटी के सदस्य अपनी सहभागिता निभाएंगे। 25 मार्च को क्षत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, 26 को चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय और 27 को नवीन सभागार, सरसैया घाट में लाभार्थी पंजीयन कैंप, वन जिला वन प्रोडक्ट स्टॉल, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, लाभार्थी मेला एवं सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनता को दी जाएगी। प्रमुख रूप से राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता, सुनील तिवारी ,जय प्रकाश कुशवाहा, रामबहादुर यादव, विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, मनीष त्रिपाठी, प्रकाश वीर आर्य, पप्पू पंडित,राजन चौहान, वंदना गुप्ता, संजय कटियार, अर्चना आर्या, अनुराग शुक्ला, वीरेंद्र दिवाकर, संजीव बेरी,दीपू पासवान, दिव्यांशु बाजपेयी आदि मौजूद रहे |

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मनोरमा त्रिवेदी बनी सपा महिला सभा की प्रदेश महासचिव
आजाद समाज पार्टी की कार्यकारिणी का गठन
क्षेत्रीय कार्यालय में मातृशक्ति बैठक में एक राष्ट्र, एक चुनाव पर हुई चर्चा
महीनों की कवायद के बाद आखिरकार घोषित हुये नये भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम
सपा की मासिक बैठक में विधान परिषद चुनाव पर बनी रणनीति
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :