होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  हैलट अस्पताल में आई बैंक का हुआ उद्घाटन
 
हैलट अस्पताल में आई बैंक का हुआ उद्घाटन
Updated: 3/25/2025 10:09:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

हैलट अस्पताल में आई बैंक का हुआ उद्घाटन
*भारत में प्रतिवर्ष दो लाख लोग कॉर्निया अंधता से होते है पीड़ित 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। कॉर्निया अंधता से भारत में प्रतिवर्ष दो लाख लोग पीड़ित होते हैं जिसमें कि केवल 60 हजार कार्निया ही उपलब्ध हो पाती हैं। कॉर्निया अंधता के मरीजों को लाभान्वित करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही मुहिम को सुधार करने हेतु लाला लाला लाजपत राय चिकित्सालय कानपुर के नेत्र विभाग में नवनिर्मित आई बैंक का विशाल उद्घाटन किया गया। आई बैंक का उद्घाटन कल्याणपुर भाजपा विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार, कॉलेज प्रचार्य प्रोफेसर डॉ. संजय काला उप प्राचार्य डॉ रिचा गिरी, प्रमुख अधीक्षक डॉ आर.के सिंह व नेत्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ शालिनी मोहन के द्वारा किया गया।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार ने कहा कि पूर्व में उन्होंने मरीज हेतु विभिन्न प्रकार की मदद लाला लाजपत राय चिकित्सालय कानपुर की की है और भविष्य में भी वह करती रहेंगी। वहीं प्रचार्य प्रो. डॉक्टर संजय काला ने कहा कि आई बैंक से कॉर्निया अंधता मरीजों को उच्च स्तरीय सुविधा उपलब्ध रहेगी तथा कार्निया के वितरण से अन्य अस्पतालों को भी लाभ प्राप्त हो सकेगा। इसी क्रम में लाला लाजपत राय चिकित्सालय (हैलट) के प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर आर के सिंह ने कहा कि नेत्र विभाग के परिसर में प्रारंभ हुई आई बैंक एक बहुत बडी उपलब्धि है जिसकी उन्होंने प्रशंसा की और बताया कि अंधता कार्निया अंधता से पीड़ित मरीजों के लिए उक्त आई बैंक एक वरदान की तरह साबित होगी। नेत्र विभाग को बधाई देते हुए जनमानस से अपील की है कि वह कार्निया अंधता को दूर करने में मदद करें। विभागाध्यक्ष डॉ शालिनी मोहन ने बताया कि कानपुर स्मार्ट सिटी के द्वारा प्राप्त धनराशि से नवीन आई बैंक का निर्माण कार्य हुआ है जिसके लिए नेत्र विभाग के सभी संकाय सदस्य एसआर, जेआर को सहदय धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि यूपीपीसीएल ने रिकार्ड समय 3 माह में कार्य पूर्ण करने के लिए संकल्प बद्ध रही। इस दौरान प्रमुख रूप से डॉक्टर परवेज खान (आचार्य) , सीएमएस डॉ एन सी त्रिपाठी, डॉ ए.के.गुप्ता विभागध्यक्ष मेडिसन विभाग, कैम्प प्रभारी एवं ईएमओ डॉ अनुराग रजौरिया, डॉ संतोष वर्मन प्रभारी अधिकारी कॉलेज कैम्पस रहे। डॉ पारुल सिंह (सह. आचार्य), डॉ सुरभि अग्रवाल (सह. आचार्य) एवं डॉक्टर नम्रता पटेल (सह आचार्य) के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन
विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मनाया गय टी.बी. मुक्त पचायंत कार्यक्रम
प्रधानमंत्री के टीवी मुक्त भारत सपने को पूरा करना है: जिलाधिकारी
3 ग्राम हीमोग्लोबिन व 15 सेंटीमीटर रसौली के साथ भर्ती मरीज का हुआ सफल आपरेशन
टीबी रोग को तत्काल समाप्त करने की आवश्यकता पर दिया जोर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :