दो दिवसीय प्रसार कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रसार निदेशालय सभागार कक्ष में "सतत कृषि विकास हेतु प्रसार कार्यकर्ताओं का कौशल विकास एवं क्षमता संवर्धन" विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। इस अवसर पर निदेशक प्रसार डॉक्टर आरके यादव ने बताया कि पहले से 10 गुना से भी ज्यादा फल, सब्जी, मछली एवं दूध का उत्पादन बढ़ा है जबकि अंडे का उत्पादन 50 गुना से भी ज्यादा बढ़ गया है। यह सब उन्नत तकनीकी तथा उनके सदुपयोग एवं किसानों की अथक परिश्रम से संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि 1965 के पूर्व 140 मिलियन हेक्टेयर में खेती होती थी और आज भी 140 मिलियन हैक्टेयर क्षेत्रफल में खेती हो रही है। इस अवसर पर आईसीआई अटारी कानपुर की पशुपालन वैज्ञानिक डॉक्टर सीमा यादव ने पशुओं की नस्ल सुधार एवं स्वास्थ्य प्रबंधन विषय पर जानकारी दी। डॉ ए के सचान ने उर्वरक प्रबंधन विषय पर जानकारी दी इस अवसर पर कानपुर मंडल के संयुक्त निदेशक कृषि श्री देव शर्मा,उपनिदेशक कृषि अरुण कुमार चौधरी, कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर विनोद प्रकाश, डॉ भूपेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य वैज्ञानिक भी उपस्थित रहे। इस कार्य शाला में प्रदेश के पांच मंडलों के प्रसार कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
|