होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  विधायक द्वारा विधानसभा में कराए गए विकास कार्यों की उपलब्धियों को बताया
 
विधायक द्वारा विधानसभा में कराए गए विकास कार्यों की उपलब्धियों को बताया
Updated: 3/27/2025 11:55:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

विधायक द्वारा विधानसभा में कराए गए विकास कार्यों की उपलब्धियों को बताया |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | बिठूर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेश में 8 वर्ष पूर्ण हो जाने पर बिठूर विधान सभा के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने अपने आवास पर गुरुवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित कर प्रदेश सरकार द्वारा बिठूर विधानसभा में कराए गए विकास कार्यों की उपलब्धियां को   पत्रकारों के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में जब उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी तो अच्छे और बुरे का मापदंड, चुनाव का मापदंड विकास होता है विकास के मापदंड पर सुरक्षा के मापदंड पर आवश्यक जरूरत के मापदंड पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार 100% अंकों के साथ काम करती हुई नजर आ रही है। जहां तक हम बिठूर विधानसभा की बात करें तो बिठूर विधानसभा उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी विधानसभा है। जोकि उत्तर प्रदेश की दो पवित्र नदियों को आपस में जोड़ती है। जहां एक ओर बिठूर के पवित्र गंगा नदी से फतेहपुर के बॉर्डर यमुना नदी को जोड़ती है। मैं जब बिठूर विधानसभा से विधायक चुना गया और अपने विधानसभा क्षेत्र के मार्गो से गुजरा उस वक्त सभी मार्ग खस्ता हालत में थे गड्ढा युक्त थे। रास्ते चलने लायक नहीं थे, किसान नगर बिधनू मार्ग पर सफर करने में 2 से 3 घंटे लगते थे आज के समय में यह मार्ग सबसे सुंदर मार्ग देखा जा रहा है। कल्याणपुर बिठूर मार्ग पूरी तरीके से जर्जर मार्ग था। जिसके कारण हम लोगों को मंधना से घूम करके बिठूर आना पड़ता था। 2017 में विधायक बनने के बाद 6 महीने के भीतर ही इस मार्ग को बनवाने का कार्य किया जिसकी गुणवत्ता को आप आज भी देख सकते हैं 2017 से 2025 आ चुका है लेकिन इस मार्ग में आज भी आपको एक भी गड्ढा देखने को नहीं मिलेगा। जबकि सबसे ज्यादा संचालन वाला मार्ग यही है इसके अलावा बिठूर को जोड़ने वाले सभी मार्ग चाहे वह चौबेपुर मार्ग हो मंधना बिठूर मार्ग का चौड़ीकरण करण हुआ। और आप सभी के लिए एक नई खुशखबरी भी है चौबेपुर मार्ग को जो की बिठूर होते हुए परियर मार्ग फोर लैन स्वीकृत हो गया है। जिसका कार्य शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगा। इस मार्ग को बनाए जाने का टेंडर भी हो चुका है। खेरेश्वर मार्ग जो अत्यंत जर्जर हालत में पड़ा था उसका भी चौड़ीकरण हो गया है इसके अलावा मंधना टिकरा मार्ग जो हमारे लिए चुनौती की तरह था क्योंकि इस मार्ग में लोग अपने घरों को बनाकर रहने लगे थे इस मार्ग को बनाए जाने का 14 करोड रुपए का टेंडर हो चुका है और मार्ग के बनाए जाने की शुरुआत भी हो चुकी है। इसके अलावा भौती से भौती खेड़ा सुरार होते हुए दूल- भूल जाने वाला मार्ग पर चलना भी मुश्किल था 2022 चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  ने यह मार्ग देकर के क्षेत्र के लोगों को एक सौगात दी है। इसके अलावा भौती से भीमसेन कला का पुरवा जाने वाला मार्ग भी चौड़ीकरण के साथ बनकर तैयार है। रमईपुर से सचेडी दरभंगतपुर,भाऊपुर मार्ग 55 करोड़ के लागत से बनकर पूर्ण हो चुका है। साढ़ से घाटमपुर व साढ़ से जहानाबाद जाने वाला मार्ग बनकर के तैयार है। नरवल तहसील से कुढ़नी जाने वाला मार्ग बनकर के तैयार है।चकेरी पाली कुल्हौली मार्ग का भी टेंडर हो चुका है जल्द ही इस पर भी कार्य शुरू होने जा रहा है। बिठूर विधानसभा में कई सौ करोड़ के काम हमने बिठूर विधानसभा में कराए हैं। इसके अलावा कई ऐसे पुल थे जो पूरी तरीके से जर्जर हो चुके थे। आने जाने का रास्ता बंद था, इन पुलों पर कभी भी कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी। मेहरबान सिंह पुरवा वाला पुल, साढ़ जाने वाला पुल, दरगाही लाल पुल,नरवल सचौली और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाला पुल है के अलावा विमल खेड़ा का पुल भी बन चुके हैं। इन विकास कार्यों के अलावा यदि हम बिजली की बात करें तो 2017 के बाद 200 ऐसे गांव थे जहां पर बिजली आपूर्ति को पहुंचाना एक सबसे बड़ी समस्या थी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सौभाग्य योजना के तहत उन सभी 200 गांव में विद्युतीकरण कराया जा चुका है। उन क्षेत्रों में अब 18 घंटे अनावरत विद्युत आपूर्ति हो रही है। विद्युतीकरण होने के बाद वहां का माहौल पूरी तरीके से बदल चुका है। पहले के समय में ट्रांसफार्मर जलने के बाद जल्दी ही नहीं बदला जाता था | प्रेस वार्ता के दौरान निवर्तमान ग्रामीण जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष पुष्कर शुक्ला, आदि भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
किसान ने खुद को मारी गोली
चलते गैस टैंकर के केविन में आग लगने से मचा हड़कंप
कन्नौज में आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से डबल डेकर बस पलटी
वोट बैंक की राजनीति के लिए ऐसे बयान दिलवाती है समाजवादी पार्टी: सुब्रत पाठक पूर्व सांसद
अनाधिकृत रूप से संचालित 401 वाहनो पर प्रवर्तन ने की कार्यवाही
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :