ऑपरेशन त्रिनेत्र फेज-2" के तहत 20 चौराहों को लिया गया गोद
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष और पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश से गोष्ठी के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों के परिपेक्ष में विधायक, गोविंदनगर सुरेंद्र मैथानी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए जाने के उद्देश्य से सभी चौराहों को "ऑपरेशन त्रिनेत्र फेज-2" के तहत सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित करने का निर्णय लिया गया था। जिसमें उनके प्रयास से कानपुर एडिबल प्राइवेट लिमिटेड के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार गुप्ता ने शहर के 20 प्रमुख चौराहों को गोद लिया। इस अवसर पर विधायक, गोविंदनगर सुरेंद्र मैथानी और पुलिस आयुक्त, अखिल कुमार ने मनोज कुमार गुप्ता के इस सराहनीय योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। यह पहल कानपुर शहर में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।शहर की सुरक्षा होगी और मजबूत "ऑपरेशन त्रिनेत्र" का मुख्य उद्देश्य शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना तथा निगरानी तंत्र को सशक्त करना है। इस पहल के तहत, जागरूक नागरिकों और संगठनों द्वारा चौराहों को गोद लिया जा रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सके। इस प्रयास से सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और कानपुर को एक सुरक्षित शहर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
|