जातीय जनगणना कराने का ऐतिहासिक निर्णय का दिया धन्यवाद
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद, जिन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को ज़मीन पर उतारते हुए जातीय जनगणना का साहसिक निर्णय लिया। यह निर्णय गरीबों वंचितों पीड़ित वर्गों की सही संख्या, सही स्थिति और सही भागीदारी सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। यह सिर्फ जनगणना नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की बुनियाद है। निषाद समुदाय, जो वर्षों से अपने संवैधानिक अधिकार और आरक्षण के लिए संघर्षरत है, इस जनगणना के माध्यम से पहली बार व्यवस्थित रूप से दर्ज होगा, जो भविष्य की नीतियों में उनकी भागीदारी को मज़बूत बनाएगा। राष्ट्रीय निषाद संघ नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ फिसर मेन इस निर्णय का स्वागत करता है और यह संकल्प लेना कि निषाद समाज को उनका हक़ दिलाने के लिए हम हर स्तर पर संघर्ष करते रहेंगे। कैलाश नाथ निषाद प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेशनल एसो. ऑफ फिसर मेन राष्ट्रीय निषाद संघ उत्तर प्रेदेश।
|