भगवान गौतम बुद्ध का जन्मोत्सव क्षेत्रीय कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया
U-बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि संदेश दोहराया गया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में भगवान गौतम बुद्ध का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री पाल ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके आदर्शों एवं शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने विश्व को शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश दिया। उनके उपदेश आज भी मानव समाज को सही दिशा देने में मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन सत्य, त्याग और समर्पण की मिसाल है। कार्यक्रम में श्री पाल ने भगवान बुद्ध के अनेक विचारों को साझा करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे अपने आचरण और व्यवहार में भी इन सिद्धांतों को आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि आज की सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों में बुद्ध के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके संदेश "बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि" को दोहराया गया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी और भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश कुशवाहा आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष उपेंद्र पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष राधेश्याम पांडे, रमाकांत त्रिपाठी, अरुण पाल, आलोक शुक्ला, गणेश शुक्ला, विनोद मिश्रा (ज्ञानू), पवन पांडे, मोहित सोनकर, राम बाबू गिहार, अजय गिहार, जय नारायण कुरील, अर्जुन बेरिया, राम सिंह चंदेल, राजन सक्सेना, पुष्पा तिवारी आदि नेताओं ने गौतम बुद्ध को याद कर श्रद्धा पुष्प अर्पित किए।