एक राष्ट्र - एक चुनाव पर हुई संगोष्ठी में वक्ताओं ने व्यक्त किए अपने अपने विचार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | एक राष्ट्र -एक चुनाव के महत्वपूर्ण विषय पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष/विधायक/प्रभारी आर्यनगर विधानसभा सलिल विश्नोई के नेतृत्व में बिरहाना रोड दवा मार्केट स्थित ज्ञान भारती एम एस इण्टर कालेज के सभागार में मुख्य वक्ता उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के कुशल मार्गदर्शन, कार्यक्रम अध्यक्ष समाजसेवी प्रेमकुमार गुप्ता की विशिष्ट उपस्थिति व संचालन कर्ता पूर्व पार्षद गुरू नारायन गुप्ता के संचालन में आर्यनगर विधानसभा संगोष्ठी सम्पन्न हुई मंचासीन पूर्व जिलाध्यक्ष दीपू पाण्डेय ,जिला उपाध्यक्ष धर्मप्रकाश गुप्ता, भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू, सिविल लाइंस मण्डल अध्यक्ष दीपक शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किए एक राष्ट्र -एक चुनाव कराने से जो धन व समय बचेगा उससे राष्ट्र के विकास की गति तेज होगी,शिक्षकों व सरकारी कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी में लगने के कारण सरकारी विभागों के कार्य विलम्ब से होते हैं व विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य भी प्रभावित होता है बार-बार आचार संहिता लागू होने के कारण विकास कार्य समय से पूर्ण नहीं हो पाते हैं जिससे उनकी लागत भी बढ़ जाती है, चुनाव के दौरान होने वाली विभागीय जांचों से रूपयों के आवागमन का कार्य बाधित होता है जिससे व्यापार का नुक़सान व व्यापारियों को कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है आदि अनेक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई इस अवसर पर सभागार में विशेष रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शुक्ला,जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष नवाब सिंह चौहान,हैट्रिक पार्षद अभिषेक मोनू गुप्ता,पार्षद अमित गुप्ता, पार्षद आदर्श गुप्ता,पूर्व पार्षद डाक्टर नीना अवस्थी,पूर्व पार्षद अमित बबलू मेहरोत्रा,श्रीमती रंजीता जायसवाल,अरूण दादा,अनिल मिश्रा,प्रदीप कमलापुरी, विक्रम सिंह बघेल, पंकज शुक्ला, योगेन्द्र शर्मा, रोहित जायसवाल, शैलेन्द्र शर्मा वन्देमातरम, लाला जैन, शिवगोपाल सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष चन्द्रकान्त द्विवेदी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष वैभव खण्डेलवाल,उर्दू अकादमी सदस्य जनाब सलीस बेग ,शकील अहमद,जहीर आलम रिज़वी,ताज मोहम्मद,नफीश शम्शी,राजा गुप्ता,अशोक शुक्ला, सर्वेंद्र सर्राफ, कुनाल गुप्ता, राहुल जायसवाल, जीतेन्द्र अवस्थी,सत्यम सिंह,चन्द्रप्रकाश शिवहरे,कृष्णा निषाद, अश्वनी विश्नोई, जीतेन्द्र त्रिवेदी, जीतू गुप्ता, महेश पाल, पप्पी वाल्मीकि, उज्जवल जायसवाल, सुरेश सिंह, सुभाष गौड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
|