होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  नर्वल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 185 प्रकरण आये, 8 का समाधान
 
नर्वल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 185 प्रकरण आये, 8 का समाधान
Updated: 6/21/2025 10:35:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

नर्वल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 185 प्रकरण आये, 8 का समाधान l
-लंबित प्रकरणों का निस्तारण  निर्धारित 7 दिन की समयावधि में करने का निर्देश l
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।तहसील नर्वल, कानपुर नगर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 185 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 8 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का निस्तारण शासनादेश में निर्धारित 7 कार्य दिवसों की समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की मॉनिटरिंग वे स्वयं करेंगे।
संपूर्ण समाधान दिवस में आयी अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद से जुड़ी रहीं। डीएम ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता पूर्वक सुना। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लेखपालगण क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमणशील रहें और किसी भी सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति में तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रकरणों का समाधान स्थलीय सत्यापन और सभी संबंधित पक्षों की उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ किया जाए।
विभागवार प्राप्त प्रकरणों में राजस्व विभाग से 87, राजस्व व पुलिस संयुक्त से 17, विकास विभाग से 21, विकास व पुलिस संयुक्त से 18, विद्युत विभाग से 11, जल विभाग से 2, पूर्ति विभाग से 1, जिला पंचायत राज विभाग से 8, श्रम विभाग से 1, निबंधन विभाग से 1 तथा एनपीसीआई मोबाइल लिंक से संबंधित 2 आवेदन थे। शेष प्रकरण अन्य विभागों से संबंधित थे।
मौके पर कुल 8 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जयराम पुत्र सूर्यबली, निवासी ग्राम खरौटी के वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित शिकायत का निस्तारण किया गया। किशोरी लाल पुत्र मनिया, निवासी ग्राम साढ़ के मत्स्यपालन आवंटन से संबंधित शिकायत का निस्तारण किया गया।मलखान सिंह यादव, निवासी ग्राम अरंजहामी के राशनकार्ड में संशोधन संबंधी शिकायत का निस्तारण हुआ।
विद्यासागर पाल पुत्र जखई, निवासी ग्राम भगवंतपुर विद्युत बिल से संबंधित शिकायत का समाधान हुआ।भूपेन्द्र सिंह पुत्र राम कृपाल सिंह, निवासी ग्राम सुल्तानपुर के राजस्व अभिलेखों में संशोधन से संबंधित शिकायत का निस्तारण हुआ। कुमारी रमा पुत्री शीतला प्रसाद, निवासी ग्राम बरईपार के शौचालय निर्माण की किश्त से संबंधित समस्या का समाधान हुआ। दो अन्य लाभार्थी के एनपीसीआई खाते में मोबाइल लिंक से संबंधित शिकायत का निस्तारण किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान दिव्यांगजनों हेतु विशेष शिविर का आयोजन, 30 का बना प्रमाणपत्र
तहसील नर्वल में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 42 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया, जिनमें से 30 को मौके पर दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि 12 को आगे की जांच हेतु रेफर किया गया।
इसके अतिरिक्त 4 दिव्यांगजनों के बैंक खाते एनपीसीआई से लिंक किए गए, 5 को दिव्यांग पेंशन हेतु पंजीकृत किया गया, 8 को सहायक उपकरण हेतु, 7 को आय प्रमाण पत्र तथा 3 को राशन कार्ड के लिए आवेदन भरवाया गया। शिविर में जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया और प्रमाण पत्र एवं उपकरण वितरित किए। विभिन्न विभागों की समन्वित सहभागिता से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जीआईएल को गुणवत्ता प्रमाणन का विशिष्ट सम्मान
फिल्म घूसखोर पंडित के विरोध में फिल्म निर्माता निर्देशक
शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का किया स्थलीय निरीक्षण
सफाई व्यवस्था ठप होने पर क्षेत्र वासियों ने किया ढोल-मंजीरा प्रदर्शन
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत ही रास्ता: मंडलायुक्त
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :