विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया देहदान अभियान की वेबसाइट का लोकार्पण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | एक अनूठा आन्दोलन आज' युग दधीचि अभियान' के रूप में प्रदेश व्यापी हो चुका है अब आज अपनी वेबसाइट के द्वारा विश्व व्यापी बनने जा रहा है मैं स्वयं इसका एक अंग हूँ इस बात का मुझे गर्व है" यह उद्गार आज जी.एस.वी. एम. मेडिकल कालेज में युग दधीचि अभियान की वेब साइट का लोकार्पण करते हुये मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सतीश महाना ने व्यक्त किये। अभियान प्रमुख मनोज सेंगर एवं माधवी सेंगर ने इस अवसर पर बताया कि अबतक प्रदेश के इक्कीस राजकीय मेडिकल कालेजों को 319 मृतदेह अध्ययन हेतु दान की गई हैं। विषय की जानकारी देते विशिष्ट अतिथि डा० प्रदीप दीक्षित ने वेब साइट पर उपलब्ध फार्म एवं देहदान संबंधी प्रश्नों की जानकारी दी, तकनीकी सहयोग अंशुमान दीक्षित एवं द्वारा किया गया।समारोह की अध्यक्षता करते हुये गोल्डी मसाले निदेशक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि स्व. सन्तोष कुमार अग्रवाल एडवोकेट आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वेबसाइट निर्माण का जो स्वप्न उन्होंने देखा था आज साकार हो गया है। अभियान के संरक्षक राजीव महाना, डा. उमेश पालीवाल एवं पं. शेषनारायण त्रिवेदी पप्पू भैया' ने वेब साइट के माध्यम से अभियान के वैश्विक होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। भरथना से पधारे अनिल दीक्षित ने अभियान के इटावा क्षेत्र में विस्तार का वचन दिया । संस्थान के सदस्य संजय भारती, उत्कर्ष मिश्रा, रिमझिम मिश्रा एवं प्रकाश धवन ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र सहित माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया। आभार एनाटमी विभागाध्यक्ष डा० सुनीति पाण्डेय जी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर राम सेवक पाल, प्रताप साहनी , सुरभि आर्या एवं देहदान संकल्प कर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज सेंगर एवं संयोजन माधी संगर ने किया, दिवंगत देहदानियों के सम्मान में दो मिनट के मौन के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया।
|