रामनवमी शोभायात्रा के लिए नागरिकों संग पुलिस अधिकारियों ने की बैठक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। रावतपुर में आगामी पर्व रामनवमी शोभायात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत मंगलवार को रावतपुर में ही अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ विपिन ताडा द्वारा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं संबंधित जनमानस से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कासिम आबिदी ,पुलिस उपायुक्त यातायात रविन्द्र कुमार, पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) अतुल श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त ( पश्चिम) व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए त्योहार को मनाने की अपील की गयी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि त्योहार के दृष्टिगत क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
|