आयुध निर्माणी यूनियन के चुनाव में संयुक्त मोर्चे की जीत पर निकाला विजय जुलूस
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। आयुध निर्माणी कार्यसमिति चुनाव में एआईडीईएफ से संबद्ध मजदूर यूनियन और बहुजन यूनियन के संयुक्त मोर्चे ने परचम लहराया है। चुनाव शनिवार को कराए गए थे। देर रात परिणाम घोषित किए गए थे। अभी तक इस पर इंटक का कब्जा था। 25 साल बाद ऑल इंडिया डिफेंस इंप्लाइज फेडरेशन से संबद्ध यूनियन को जीत मिली है। संयुक्त मोर्चे में मजदूर यूनियन और बहुजन यूनियन के चार चार सदस्य जीते हैं। इंटक की कर्मचारी यूनियन और बीपीएमएस की इंप्लाइज यूनियन के एक-एक सदस्य ने जीत दर्ज की है। है। ओएफसी के 1859 कर्मचारियों ने वोट डाले।
संयुक्त मोर्चे के पंकज यादव, राम प्रताप कटियार, हैदर अली, मनोज कुमार यादव, अनिल प्रधान, अनिल दास, छुन्ना कश्यप, अभय प्रताप जीते हैं। जबकि कर्मचारी यूनियन से अर्जुन तिवारी और इंप्लायज यूनियन बीपीएमएस के दीनानाथ शर्मा विजय हुए हैं। कैंटीन प्रबंध समिति में कर्मचारी यूनियन के मनोज यादव और संयुक्त मोर्चे के धीरेन्द्र यादव ने जीत हासिल की है। संयुक्त मोर्चे में अध्यक्ष, महामंत्री समेत प्रमुख पद संयुक्त मोर्चे के पास होंगे। वहीं, जेसीएम द्वितीय रविंद्र कुमार यादव, महामंत्री धर्मेंद्र यादव, जयंत सविता ने जीते हुए पदाधिकारियों को बधाई दी है। गोविंद नगर पूर्व सपा प्रत्याशी सम्राट विकास, कप्तान यादव, राजेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।