होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  2.      
  3. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  4.      
  5. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  6.      
  7. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  8.      
  9. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  10.      
  11. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  12.      
  13. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  14.      
  15. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  16.      
  17. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  18.      
  19. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  20.      
  21. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  22.      
  23. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  24.      
  25. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  26.      
  27. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  28.      
  29. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  30.      
  31. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  32.      
  33. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  34.      
  35. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  36.      
  37. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  38.      
  39. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर उपचार से बचाई जा सकती है जान:डीएम
 
सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर उपचार से बचाई जा सकती है जान:डीएम
Updated: 7/18/2025 7:34:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर उपचार से बचाई जा सकती है जान:डीएम 
-शासन ने दी चार लाख रुपये की सहायता राशि |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | मानसून के दौरान सर्पदंश यानी साँप के काटने की घटनाएं आम हो जाती हैं। कई बार समय पर उपचार न मिलने के कारण जान का जोखिम भी उत्पन्न हो जाता है। सर्पदंश को शासन ने दैवी आपदा की श्रेणी में रखा है और इससे निपटने के लिए जिले में समुचित तैयारियाँ की गई हैं। जिलाधिकारी, कानपुर नगर  जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि ऐसी किसी भी स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल निकटतम सीएचसी, पीएचसी या जिला अस्पताल में पहुँचे। इन अस्पतालों में एंटी-स्नेक वेनम की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है और समय से उपचार मिलने पर जीवन बचाना संभव है। यदि किसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में सर्पदंश से मृत्यु हो जाती है, तो शासन द्वारा मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके लिए संबंधित तहसील में आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के साथ चिकित्सकीय अभिलेख (जिसमें सर्पदंश स्पष्ट रूप से अंकित हो) और पोस्टमार्टम रिपोर्ट लगाना अनिवार्य है। किसी अन्य जानकारी अथवा मार्गदर्शन के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।घाटमपुर में सर्पदंश की घटना में दी गई आर्थिक सहायता ग्राम इच्छौली, तहसील घाटमपुर निवासी स्वर्गीय रविप्रकाश पुत्र बृजलाल, जो थाना रेवना में पी.आर.डी. होमगार्ड के रूप में कार्यरत थे, ड्यूटी समाप्त कर घर लौटे थे। उसी रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों द्वारा उन्हें उपचार हेतु हैलट अस्पताल लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उनकी मृत्यु  सर्पदंश के कारण हुई है। इस प्रकरण को दैवीय आपदा के अंतर्गत मानते हुए शासनादेश के अनुसार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता मृतक की पत्नी सुष्मिता सेन के बैंक खाते में  17 जुलाई 2025 को स्थानांतरित कर दी गई है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सीएम डैशबोर्ड (विकास कार्यों) की हुई समीक्षा बैठक
ग्राम पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण की तैयारी शुरू
पुलिस द्वारा बर्बरता से हत्या के विरोध में सौंपा ज्ञापन
जिला कृषि कार्य योजनाओं को मिली स्वीकृति
जिलाधिकारी ने नियमों के अनुपालन, त्वरित निस्तारण एवं सूचना बोर्ड लगाने के दिए निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :