होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  ग्राम पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण की तैयारी शुरू
 
ग्राम पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण की तैयारी शुरू
Updated: 7/18/2025 9:10:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

ग्राम पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण की तैयारी शुरू
*जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में दिए स्पष्ट निर्देश, 869 बीएलओ व 90 पर्यवेक्षक लगाए जाएंगे
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं जनहित से जुड़ा है, जिसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी व समर्पित प्रयासों के साथ सम्पन्न किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह पुनरीक्षण प्रक्रिया 18 जुलाई 2025 से प्रारम्भ होकर 15 जनवरी 2026 तक चलेगी।बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 869 बीएलओ की तैनाती की जाएगी, जिन्हें समुचित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 3000 मतदाताओं पर एक बीएलओ नियुक्त किया जाएगा, जबकि 3000 से अधिक मतदाताओं की स्थिति में दो बीएलओ लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 90 पर्यवेक्षकों की तैनाती न्याय पंचायतवार की जाएगी, जो बीएलओ कार्यों की निगरानी करेंगे।जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदेय स्थलों के चयन में प्रकाश, रैंप, पहुँच मार्ग, पेयजल जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं की सुनिश्चितता की जाए, जिससे मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवक-युवतियों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाएंगे और इसके लिए ईबीएलओ एप के माध्यम से नाम जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।कार्यक्रम की तिथिवार रूपरेखा के अनुसार 18 जुलाई से 18 अगस्त तक ग्राम पंचायत के किसी भाग के विलोपन एवं मतदाता सूची की छपाई होगी, 10 अगस्त से 29 सितम्बर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना एवं सर्वेक्षण करते हुए हस्तलिखित पाण्डुलिपियाँ तैयार करेंगे, 19 अगस्त से 22 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, 23 से 29 सितम्बर तक इन आवेदनों का सत्यापन होगा, 30 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक पाण्डुलिपियाँ कार्यालय में जमा की जाएंगी, 7 अक्टूबर से 24 नवम्बर तक ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटराइज्ड प्रतिलिपियाँ तैयार की जाएंगी, 25 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक मतदाता स्थल क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, डाउनलोडिंग एवं छायाप्रतियों की कार्यवाही होगी, 5 दिसम्बर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा, 6 से 12 दिसम्बर तक दावे-आपत्तियाँ प्राप्त की जाएंगी, 13 से 19 दिसम्बर तक उनका निस्तारण किया जाएगा, 20 से 23 दिसम्बर तक दावे-आपत्तियों के पश्चात संशोधित पाण्डुलिपियाँ जमा की जाएंगी, 24 दिसम्बर से 8 जनवरी तक पूरक सूचियों का कम्प्यूटीकरण कर उन्हें मूल सूची में समाहित किया जाएगा, 9 से 14 जनवरी तक मतदाता स्थलों का क्रमांकन एवं अन्य तकनीकी कार्य होंगे तथा अंततः 15 जनवरी 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।डीएम ने यह भी स्पष्ट किया गया कि इस पुनरीक्षण अवधि में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों में भी कार्यालय खुले रहेंगे तथा किसी भी परिस्थिति में समय सीमा में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। बैठक में एडीएम सिटी राजेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक चतुर्वेदी सहित समस्त एसडीएम, बीडीओ सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सुरक्षित डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
एडीजी जोन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी पर्व को लेकर सकुशल संपन्न कराने को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
ऐ अल्लाह पूरे विश्व में शांति सदभाव कायम कर, जंग बंद हो - इखलाक अहमद डेविड
बाल श्रम के खिलाफ 12 से 25 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान
एलपीजी गैस आपूर्ति संबंधी शिकायतों के लिए कॉल सेंटर स्थापित*0512-2988763 तथा 6394616122 (व्हाट्सएप नंबर) पर करें शिकायत
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :