होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  काशी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शंकराचार्य जी का 56वां प्राकट्योत्सव
 
काशी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शंकराचार्य जी का 56वां प्राकट्योत्सव
Updated: 7/26/2025 6:22:00 PM By Reporter- praduman panday

काशी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शंकराचार्य जी का 56वां प्राकट्योत्सव

*मुम्बई,ज्योतिर्मठ सहित पूरे देश मे महोत्सव का माहौल सम्पन्न हुए विविध आयोजन

हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी। काशी में आज परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज का पावन 56वां प्राकट्योत्सव को भक्तों व सन्तों द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया।आज सुबह से ही केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ में भक्तों व सन्तों का तांता लग गया था।आचार्य विनय भूषण तिवारी,शिवाकांत मिश्रा,अनुराग पाण्डेय, राजन तिवारी,रोहित दुबे के सान्निध्य में रुद्राभिषेक व मातृशक्ति द्वारा लीलतार्चन किया गया।जिसके अनंतर शंकराचार्य जी महाराज के चरण पादुका पूजन किया गया।साथ ही आज पूरे दिन भजन,किर्तन व महाभण्डारा का भी आयोजन किया गया जिसमें सन्तों व भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि ज्ञातव्य है कि शंकराचार्य जी महाराज का मुम्बई में चातुर्मास व्रत चल रहा है।जहां आज शंकराचार्य जी महाराज के प्राकट्योत्सव के अवसर पर देश विदेश से हजारों भक्त पहुच गए हैं।काशी से भी सैकड़ों के संख्या में सन्त व भक्त मुम्बई पहुच चुके हैं।मुंबई में प्रातः शहनाई वादन से शंकराचार्य जी को जगाया गया।फिर शंकराचार्य जी द्वारा गौधवज की प्रतिष्ठा की गई व बटुकों को वस्त्रदान किया गया।जिसके अनंतर गौपूजन हुआ व आद्यभगवत्पाद शंकराचार्य जी के 8 फिट के विग्रह का अनावरण किया गया।उसके बाद 56 कन्याओं का पूजन कर उनको सौंदर्य सामग्री भेंट की गई व 56 मातृशक्ति द्वारा महाराजश्री का फूलों से अर्चन किया गया।जिसके बाद 5 अगल अलग वस्तुओं क्रमशः रबड़ी,मालपुआ,चावलफल और पेड़ा से शंकराचार्य जी का तुलादान किया गया।फिर 11 माताओं द्वारा आरती कर शंकराचार्य जी को प्रवेशमण्डप में प्रवेश कराया जहां मंच पर काशी सहित पूरे देश से उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों के विद्वानों द्वारा महाराजश्री का अभिनंदन वंदन किया गया।साथ ही सुप्रसिद्ध कलाकार उदित नारायण,सुरेश वाडेकर व अनुराधा पौडवाल ने भक्ति गीत व स्त्रोत प्रस्तुत कर उपस्थित भक्तों के भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया।

काशी में प्रमुख रूप से सर्वश्री:-डॉ गिरीश चन्द्र तिवारी,रमेश पाण्डेय,दीपेंद्र सिंह,सावित्री पाण्डेय,लता पाण्डेय,विजया तिवारी,उर्मिला पाण्डेय,सविता तिवारी,नीलिमा दुबे सहित भारी संख्या में भक्त उपस्थित थे।संजय पाण्डेय-मीडिया प्रभारी।परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य जी महाराज।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
छात्रों ने महिलाओ को गृहवाटिका के लिए किया प्रेरित
31 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण का समापन
नवीन मण्डी समिति में 836 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न
छह दिवसीय सुभानपुर मेला महोत्सव का हुआ शुभारंभ
आरएसएस के होली मिलन में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :