एडीजी जोन ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु दिए सुझाव |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 की 10 प्राथमिकताओं से आच्छादित विषय ’’यातायात-व्यवस्था’’ के सम्बन्ध पुलिस आयुक्त, वाराणसी एवं अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश की यातायात-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के रोड मैप का प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसमें आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा प्रदेश की यातायात-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में तकनीकी का प्रयोग बढ़ाने व अन्य महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये।
|