होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  बेसिक शिक्षा की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
 
बेसिक शिक्षा की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
Updated: 7/31/2025 12:01:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

बेसिक शिक्षा की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्देश,
*आरटीई के अंतर्गत शेष रह गए बच्चों के दाखिले पर जोर, दिव्यांग छात्रों का यूडीआईडी अगस्त में ही कराने के निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर  नगर,
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आरटीई, स्कूल चलो अभियान, दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति, आधार कार्ड व यूडीआईडी पंजीकरण, जर्जर विद्यालय भवनों तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण समेत कई विषयों पर चर्चा हुई।
बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि राइट टू एजुकेशन (आरटीई) के अंतर्गत जनपद का निर्धारित लक्ष्य 7410 है, जिसके सापेक्ष अब तक 4517 बच्चों का दाखिला कराया जा चुका है। जबकि 1319 अभिभावकों ने पसंदीदा विद्यालय न मिलने के कारण दाखिले में अनिच्छा जताई है। इस पर डीएम ने शेष बच्चों का दाखिला शीघ्र कराने के निर्देश दिए। बीएसए ने बताया कि 22 विद्यालयों को एनओसी निरस्तीकरण का नोटिस दिया गया है और बच्चों का दाखिला विद्यालयों के साथ समन्वय बनाकर सुनिश्चित किया जाएगा।
बीएसए ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत अब तक 25,063 बच्चों का नामांकन कराया गया है। वर्तमान में जिले के 1705 परिषदीय विद्यालयों में कुल 1.38 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें से हाल ही में नामांकित 17,100 बच्चों के पास आधार नहीं है। इस पर डीएम ने डीपीआरओ से समन्वय स्थापित कर विशेष अभियान चलाकर इन बच्चों का आधार बनवाने के निर्देश दिए, जिससे उन्हें डीबीटी का लाभ मिल सके।
बीएसए ने बताया कि वर्तमान में जिले के परिषदीय विद्यालयों में 4077 दिव्यांग बच्चों का नामांकन है, जिनकी औसत उपस्थिति 61 प्रतिशत है। 
उपस्थिति ‘समर्थ’ एप के माध्यम से होती है। इनमें से करीब दो हजार बच्चों का ही यूडीआईडी जनरेट हो पाया है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए शेष सभी बच्चों का यूडीआईडी अगस्त माह में ही जनरेट कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने जर्जर विद्यालय भवनों को चिन्हित कर उनका मूल्यांकन कराने तथा नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएसआर और जनसहभागिता के माध्यम से विद्यालयों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु विशेष अभियान चलाने को कहा। बीएसए ने बताया कि 187 पेयरड विद्यालयों में से 101 विद्यालयों को आईसीडीएस को उपलब्ध करा दिया गया है। इस वित्तीय वर्ष में 30,812 बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
*पोषण समिति की बैठक में मातृ वंदन योजना में लापरवाही पर डीएम ने जतायी नाराजगी*
बेसिक शिक्षा समीक्षा के उपरांत जिलाधिकारी ने जिला पोषण समिति की बैठक  करते हुए  । पीएम मातृ वंदन योजना  के अंतर्गत 
टीकाकरण  में
लापरवाही बरतने पर शिवराज पुर ,ककवन  तथा रायपुरवा एवं हरजिंदर नगर  में सिटी 2 के अंतर्गत चिन्हित  सैम बच्चों  को दवा वितरण का करने  के दृष्टिगत लापरवाही  बरतने के कारण  हरजिंदर नगर  
 
 एमओआईसी से स्पष्टीकरण तलब किया गया। 

जिला कार्यक्रम  अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया  कि पतारा, बिल्हौर, ककवन और शिवराजपुर में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा परियोजना कार्यालयों का निर्माण कार्य रुका हुआ है, जिसका कारण धनाभाव बताया गया। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए  यूटिलिटी सर्टिफिकेट भेजते हुए रुके  कार्य प्रारंभ करन हेतु शासन से धन  आबंटन हेतु  यथा  शीघ्र  पत्र  भेजने के निर्देश दिए।
डीपीओ प्रीति सिन्हा ने बताया कि जनपद में कुल 79 लर्निंग लैब स्थापित होनी हैं, जिनमें से 21 लैब सभी 18 मानकों पर संतृप्त हो चुकी हैं। पोषण ट्रैकर एप पर अब तक 1,07,309 लोगों का फेस कैप्चर और ई-केवाईसी पूर्ण की जा चुकी है। बैठक में डीएम ने संभव अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, जिला विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह, डीपीआरओ मनोज कुमार, डीपीओ प्रीति सिन्हा, बीएसए सुरजीत कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सीएसए में मनाया गया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
योग के संग;युवाओं को नशामुक्त जीवन का दिया संदेश
सटीक रणनीति, त्वरित कार्रवाई—48 घंटे में डकैती का सफल अनावरण
जनभागीदारी से सफल होगा हर घर तिरंगा अभियान, व्यापारिक संगठनों से डीएम का आह्वान
विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा – संकल्प अभियान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :