होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की हुई समीक्षा बैठक
 
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की हुई समीक्षा बैठक
Updated: 9/6/2025 2:08:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की हुई समीक्षा बैठक 
U-सीवियर एनीमिया के 8 बच्चे उपचार हेतु शेष पाए जाने पर सम्बन्धित टीम को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आर०बी०एस०के०) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आई०सी०डी०एस०), जिला प्रोवेशन अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा जी०एस०वी०एम० मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीतरगाँव की टीम द्वारा किए गए सीमित भ्रमण एवं स्वास्थ्य परीक्षण पर रोष व्यक्त किया और सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षक को चेतावनी पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया। यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि सुधार न हुआ तो प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। इसी प्रकार, कल्याणपुर एवं बिल्हौर की टीम द्वारा मात्र 28 प्रतिशत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने पर गंभीर असंतोष जताया गया। निर्देश दिया गया कि आगामी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक से पूर्व ब्लॉक स्तरीय बी०टी०एफ० एवं टी०टी०एफ० का आयोजन कर गहन समीक्षा की जाए। कल्याणपुर टीम को 4 डी० बच्चों की कम संख्या संदर्भित करने पर निन्दा प्रस्ताव दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी विकास खण्डों में उपलब्ध बच्चों की संख्या, सी०डी०पी०ओ० और खण्ड विकास अधिकारी के हस्ताक्षर सहित, सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षकों को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, जिन टीमों ने स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण नहीं किया है उनकी सूची तत्काल प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए। अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भ्रमण कार्यक्रम तैयार कर आर०बी०एस०के० टीमों की जी०पी०एस० आधारित मॉनिटरिंग की जाए। मुख्य विकास अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर औचक निरीक्षण किए जाएं और प्रतिदिन फोटो के आधार पर गतिविधियों की समीक्षा हो। साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट भी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए। किशोरियों का शत-प्रतिशत एनीमिया परीक्षण कराने पर बल दिया गया तथा गलत रिपोर्टिंग करने वाली टीमों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सभी विद्यालयों में आई०एफ०ए० की उपलब्धता की सूची तैयार कर नोडल अधिकारी (आर०बी०एस०के०) को उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए। साथ ही विद्यालयों में प्रत्येक बच्चे की हेल्थ हिस्ट्री तैयार कर सम्बन्धित टीम को उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि एच०एम०आई०एस० पोर्टल पर आर०बी०एस०के० एवं एनीमिया मुक्त भारत की शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि सीवियर एनीमिया के 8 बच्चे उपचार हेतु शेष पाए गए, किन्तु सम्बन्धित टीम द्वारा सूची प्रस्तुत नहीं की गई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ा असंतोष जताते हुए सम्बन्धित टीम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डी०सी० बालिका को आदेश दिया गया कि प्रत्येक सोमवार को विद्यालयों में आयरन की गोली खिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए और उसकी फोटो प्रस्तुत की जाए। एनीमिक किशोरियों का नियमित फॉलोअप कर दवा उपलब्ध कराई जाए, जिसकी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी और विद्यालय के शिक्षकों पर होगी। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि वी०एच०एन०डी० सत्रों एवं आर०बी०एस०के० टीमों द्वारा सैम/मैम बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाए और माताओं में जागरूकता बढ़ाई जाए। 09 अथवा 10 सितम्बर 2025 को अमृत डाइट पर विशेष बैठक आयोजित करने तथा 15 सितम्बर 2025 तक चश्मा वितरण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी श्रेणियों की बीमारियों के चिन्हीकरण की गति बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
उ.प्र. आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई द्वारा 28वीं वाहिनी पीएसी, इटावा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
डीएलएसए के तत्वाधान में पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजन यमुना परिपथ हमीरपुर में संपन्न किया गया
समाजवादियों ने मिसाइल मैन कलाम साहब को दी श्रद्धांजलि
मुस्करा पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :