समाजवादियों ने मिसाइल मैन कलाम साहब को दी श्रद्धांजलि
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा ,हमीरपुर l समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मेजर जावेद पहलवान ने बताया कि आज पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम साहब की पुण्यतिथि पार्टी के कार्यालय हुसैनगंज मौदहा में मनाई गई l lकलाम साहब ने देश के लिए कई मिसाइल बनाई हैं जिससे देश आज सुरक्षित है l पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर उनकी पुण्यतिथि पर अपने भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया l कार्यक्रम में मुख्य रूप से जावेद मेजर पहलवान ,सरफरोज तबरेज भाई ,अंशु सोनकर, मुन्ना मेंबर, कुर्बान अली, मन्नू भाई ,मेराजुद्दीन, राजू भाई, ओवैस, फरीद ,सलमान भाई, रमेश वर्मा, जाहिद मसूद, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे l
|