सड़क हादसों में 29.5 फीसदी की आई कमी, आरटीओ प्रवर्तन ने जारी किए आंकड़े
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शहर में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाले जान-माल के नुकसान के आंकड़ों में बड़ी राहत देखने को मिली है। आरटीओ प्रवर्तन विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार कानपुर में सड़क हादसों में काफी गिरावट आई है। कानपुर मण्डल के आरटीओ (प्रवर्तन) राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि जनवरी से जून 2026 तक सड़क दुर्घटनाओं में 29.5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जो पिछले वर्षों के आंकड़ों की तुलना में काफी बेहतर स्थिति दर्शाती है।कानपुर मण्डल आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए व्यापक जागरूकता अभियानों और प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा समय-समय पर की गई कड़ी कार्रवाई से ही यह सुधार संभव हो सका है। उन्होंने बताया कि हादसे की मुख्य वजहें अधिकांश सड़क हादसों के पीछे चालकों की लापरवाही पाई गई है। दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण यातायात नियमों की अनदेखी करना ड्राइविंग के दौरान नींद या झपकी आना, शराब पीकर वाहन चलाना (ड्रिंक एंड ड्राइव) जैसे मामलो में अधिंकाश दुर्घटनाओ को देखा गया है। - आंकड़ों पर एक नज़रआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2025 में जहां 784 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, वहीं वर्ष 2026 में यह संख्या घटकर 685 हुआ है। इस प्रकार हादसों में 99 की कमी आई है। अगर घायलों की संख्या की बात करे तो वर्ष 2025 में हादसों में 681 लोग घायल हुए थे, जबकि वर्ष 2026 (जनवरी से अब तक) यह संख्या घटकर 480 रह गई। यानी घायलों की संख्या में 201 की बड़ी गिरावट (29.5 फीसदी) दर्ज की गई है।
|