डीएलएसए के तत्वाधान में पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजन यमुना परिपथ हमीरपुर में संपन्न किया गया
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर मनोज कुमार राय के कुशल दिशा मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर के तत्वावधान में आज यमुना परिपथ में पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया|कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती वंदना अग्रवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया। इसके उपरांत बच्चों द्वारा योगाभ्यास एवं विविध योगासनों का आकर्षक प्रदर्शन करते हुए अपने अद्भुत कौशल एवं मनमोहक करतब प्रस्तुत किए गए | जिसकी उपस्थित जनसमूह ने मुक्तकंठ से सराहना की।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती वंदना अग्रवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के आयोजक एवं वृक्ष मित्र संगठन के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र वीर चौहान एवं उनके संगठन "वृक्ष मित्र" के सदस्यों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया|कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता बिट्टटो भदौरिया वृक्ष मित्र की अध्यक्षता में संपन्न हुआ| धीरेंद्र सिंह जिला परियोजना अधिकारी हमीरपुर नमामि गंगे, पीएलवी छाया प्रजापति, नवल किशोर यादव, श्रीमती रानी बाथम योग शिक्षिका, कार्यक्रम का संचालन देशराज रचनाकार पीएलवी द्वारा किया गया|