कृषि मंत्री ने की समीक्षा बैठक, उत्पादन बढ़ाने का दिया निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित की जाने वाली विभिन्न फसलों की प्रजातियों के नाम चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नाम पर रखें ताकि विश्व विद्यालय की प्रसिद्धी अन्य राज्यों तक हो सके। कृषि मंत्री ने कहा की तोरिया मिनी किट का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ जिसके लिए अपने-अपने जनपद में तोरिया के निःशुल्क मिनी किट प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कृषको को व्यापक प्रचार प्रचार करें। 1 सितंबर से 25 सितंबर 2025 तक राई, सरसों के मिनीकिट की बुकिंग प्रारंभ है जिसके लिए कृषको को ऑनलाइन आवेदन कराये। जिसेे ऑनलाइन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन कृषको के किसी यंत्रों की बुकिंग हेतु ऑनलाइन टोकन मनी जमा किया गया था उनके टोकन मनी वापस करने की तत्काल कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिको को निर्देशित किया कि धान की उत्पादकता और तेज करे। 30 कुंतल प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 45 कुंतल प्रति हेक्टेयर गेहूँ की उत्पादकता 41 कुंतलप्रति हेक्टेयर से बढ़कर 55 कुंतल हेक्टेयर की जाये व राई तथा सरसों के उत्पादकता 13 कुंतल प्रति हेक्टेयर से बढा़कर 22 कुंतल प्रति हेक्टेयर व दलहन के उत्पादकता 12 कुंतल हेक्टर से बढ़ाकर 20 कुंतल हेक्टेयर तथिा मक्का के उत्पादकता 29 कुंतल प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 70 कुंतल प्रति हेक्टेयर करने का लक्ष्य मानकर प्रजातियों को विकसित करें। इसके बाद कृषि मंत्री द्वारा बीज विकास निगम के परियोजना कार्यालय एवं विश्वविद्यालय संयुक्त कल्याणपुर का निरीक्षण किया गया इन बीजों की गुणवत्ता भी देखी गई। निरीक्षण के समय बीज विकास निगम का प्रबंध निदेशक एवं बीच प्रणाली का संस्थापक निदेशक पीयूष शर्मा बीज प्रमाणित कर संस्था के निदेशक टीपी चौधरी योजना अधिकारी बीज विकास निगम उमाशंकर मौजूद रहे इस दौरान मुख्य रूप से बैठक में श्रीदेव शर्मा संयुक्त कृषि निदेशक कानपुर मंडल उत्तर, आर एस वर्मा को कुछ निदेशक सलीमुद्दीन जिला कृषि रक्षा अधिकारी, अमर सिंह जिला कृषि अधिकारी, आर पी कुशवाहा भूमि संरक्षण अधिकारी सहित कानपुर मंडल के कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।
|