होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  यूपीयूएमएस में "रक्त दो, आशा दो, हम मिलकर जीवन बचाएंगे" थीम पर राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया गया
 
यूपीयूएमएस में "रक्त दो, आशा दो, हम मिलकर जीवन बचाएंगे" थीम पर राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया गया
Updated: 10/1/2025 2:38:00 PM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

यूपीयूएमएस में "रक्त दो, आशा दो, हम मिलकर जीवन बचाएंगे" थीम पर राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया गया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई (इटावा), 
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में आज राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम “रक्त दो, आशा दो, हम मिलकर जीवन बचाएंगे” रही। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है, यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।” कुलपति ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदाता समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो अपने अमूल्य योगदान से अनगिनत जीवन बचा रहे हैं।
विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य शिवहरे ने बताया कि जनवरी से सितंबर 2025 तक विभाग द्वारा 21 स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में 325 यूनिट ब्लड लोगों ने रक्तदान किया। 17 रक्तदान जागरूकता शिविर आयोजित किए गए, जिनमें लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर सर्वाधिक रक्तदान करने वाले 33 दाताओं को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से,बृजेश यादव (48 बार रक्तदान),रीवा रेचल (41 बार रक्तदान),तेजवान (38 बार रक्तदान)
को कुलपति महोदय ने पुरस्कृत करते हुए विशेष सरहाना की।
कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन, भारत विकास परिषद, रक्तदाता समूह इटावा, रेलवे स्टेशन इटावा, सेंट मैरी स्कूल, संविधान मंदिर मैनपुरी, चंदीग्राम स्पोर्ट्स स्टेडियम, राजकीय पॉलिटेक्निक इटावा, वैदपुरा थाना, लॉर्ड मदर पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न संस्थाओं, पैरामेडिकल व नर्सिंग विद्यार्थियों तथा विश्वविद्यालय परिवार को भी धन्यवाद ज्ञापित कर प्रमाणपत्र देकर माननीय कुलपति ने सम्मानित किया ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता चौधरी (सीएमओ) ने किया। इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. डॉ. रमाकांत, संकाय अध्यक्ष प्रो. डॉ. आदेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ ज्योति कला भारती, डॉ यतेंद्र मोहन, डॉ अरविंद कुमार, डॉ अभय सिंह  सहित विश्वविद्यालय के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे पर नर्सो को किया गया सम्मानित
जिलाधिकारी ने किया उर्सला अस्पताल का औचक निरीक्षण,22 डॉक्टर सहित 32 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित
75 वर्षीय मरीज़ ने पारस हॉस्पिटल कानपुर में शहर का पहला एडवांस्ड वायरलेस पेसमेकर इम्प्लांट कराया
विश्व थैलेसिमिया दिवस पर मरीजों के बचाव के लिए दिए गए टिप्स
यूरोगायनेकोलॉजी लाइव सर्जिकल वर्कशॉप का हुआ सफल आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :