सपाइयों ने गांधी और शास्त्री जयंती मनाई
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।समाजवादी पार्टी की ओर से आज पार्टी के जिला कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक और सादगी से मनाई गई।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपना संपूर्ण जीवन सत्य और अहिंसा को समर्पित कर रखा था।वे कहते थे कि ‘आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।उनका सत्याग्रह असीम प्रेम और करुणा से प्रेरित रहा है।उनका सत्याग्रह पाप का विरोध करता है, पापी का नहीं। गांधीजी का जीवन हमें समानता, स्वच्छता, नैतिक मूल्यों के प्रति आस्था और समाज तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण सिखाता है।वहीं विधानसभा अध्यक्ष पी पी सिंह एवं सपा नेता यश कुमार दोहरे ने कहा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, उनकी ईमानदारी और 'जय जवान, जय किसान' के नारे को याद किया।शास्त्री जी ने देश को एक कठिन दौर में नेतृत्व प्रदान किया और उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे एवं सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन आदि नेताओं ने संकल्प लिया कि वे गांधी जी के आदर्शों और शास्त्री जी की निष्ठा से प्रेरणा लेकर जनसेवा के कार्य को आगे बढ़ाएंगे।इस दौरान प्रदेश सचिव आकाश शाक्य,पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनीकांत यादव,विवेक पाल,भोले कुरैशी,नेम सिंह यादव, दरोगा कटियार,नितिन यादव,मुकुट सिंह यादव, यशवीर भदौरिया,कल्लू हारून,गुफरान अहमद, टिंकू पाल,शशिमा सिंह दोहरे,सत्यम कुशवाहा,तुफैल अहमद, अर्चना मिश्रा, दीपक यादव, मोहित यादव, वीरेंद्र राठौर मौजूद रहे।