एडीजी जोन ने मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था का लिया विस्तृत जायजा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस इटावा।मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार, महोदय के जनपद इटावा में आगमन से पूर्व श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा कार्यक्रम, स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल, यातायात रूट व्यवस्था व अन्य संभावित स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखते हुये पूर्ण सतर्कता, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इटावा मौजूद रहे।
|