अतिक्रमण अभियान में ढहाते गये अवैध टीनशेट और टट्टर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नगर निगम, जोन-4 के अंतर्गत जोनल अधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में वृहद अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अतिक्रमण अभियान बनखण्डेश्वर चौराहे से बनखण्डेश्वर मन्दिर होते हुए प्रेमनगर चौराहे से मोहम्मद अली पार्क तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ / पट्टियों में चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक मार्गों एवं फुटपथों पर किये गये अतिक्रमणों को हटाते हुए लगभग 80 टीनशेड, 60 टट्टर/तख्त, 08 बड़ी गुमटीयाँ, 45 अवैध पक्के निर्माण (जीने / दीवारें), 80 बोर्ड / कटआउट, 25 साईन बोर्ड तथा 28 बेंचें 1 जनरेटर हटाते हुये रू 25000.00 का यूजर चार्ज वसूल किया गया साथ ही संबंधित अतिक्रमणकारियों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई।अभियान का उद्देश्य आम जन को आवागमन में होने वाली असुविधा से राहत प्रदान करना तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना रहा। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष सीसामाऊ, थानाध्यक्ष बजरिया, थानाध्यक्ष चमनगंज, संबंधित थानों का पुलिस बल, राजस्व निरीक्षक कमल सिंह, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, विनीत वर्मा, शेषधर विश्वकर्मा, अभियंत्रण विभाग जोन-4 की टीम तथा जोन-4 की ई.टी.एफ. टीम उपस्थित रही और अभियान को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।
|