द्विवार्षिक अधिवेशन-चुनाव में अध्यक्ष बने धर्मेन्द्र अवस्थी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | राज्य कर सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य कर संग्रह सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी देवेश पांडेय सहायक आयुक्त राज्य कर अध्यक्ष की देख रेख में आयोजित हुआ।सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में वरिष्ठ सहायक नरेन्द्र कुमार व सोनल पांडेय ने चुनाव संपन्न कराया । चुनाव में अध्यक्ष धर्मेंद अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार तिवारी, मंत्री अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष सुशील मिश्रा व अवधेश कुमार पटेल निर्विरोध निर्वाचित हुए ।निर्वाचित पदाधिकारियों को सहायक आयुक्त देवेश पांडेय व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री व जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने शपथ ग्रहण कराई ।अधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करे और उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए । अधिवेशन में प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता,विजय शर्मा,कमलेश यादव, मोहित मिश्रा,अनुज शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
|