शरद गुप्ता बने भारतीय विश्वविद्यालय संघ सदस्य
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय विश्वविद्यालय संघ का सदस्य मनोनीत होने के उपलक्ष्य में शरद गुप्ता के कार्यालय पर वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा मुंह मीठा कराकर प्रसन्नता व्यक्त की।इस अवसर पर विपुल मिश्रा, जितेंद्र सिंह एवं श्याम तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने शरद गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे शिक्षा, समाज सेवा एवं राष्ट्रहित में अपनी सक्रिय भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर शरद गुप्ता ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी का स्नेह, विश्वास एवं शुभकामनाएँ उन्हें जनसेवा और अपने दायित्वों के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देती हैं।
|