कुछ दोस्ती असली हीरों की तरह ही होती है अनोखी, डी बीयर्स
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | डी बीयर्स इंडिया ने इस साल फ्रेंडशिप डे पर, उम्र भर साथ रहने वाले इन अनमोल रिश्तों का सम्मान करते हुए, ‘लव, फ्रॉम बेस्टी' के ज़रिए नौ शहरों के जिगरी दोस्तों को अपनी दोस्ती के सफर का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित किया है। यह विशेष रूप से दोस्ती के लिए बनाई गई प्राकृतिक हीरे से जुड़ी रस्म है। 1 से 2 अगस्त तक, जिगरी दोस्त मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, कानपुर, कोच्चि, कोयंबटूर और नागपुर में फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी स्टोर समेत कंपनी के 60 रिटेल भागीदार स्टोर पर जाकर यह कलेक्शन देख सकते हैं और वहां इस मौके के लिए खास तौर पर आयोजित पहल हिस्सा बन सकते हैं।यह पहल 'बेस्टी ब्रेसलेट कलेक्शन' पर केंद्रित है, जिसमें चार नेचुरल डायमंड जड़े हैं और इन्हें खास तौर पर जोड़े में पहनने के लिए बनाया गया है। ये अनोखे आभूषण साथ बिताए गए समय की निशानी हैं। इनमें एक सिग्नेचर "बीएफएफ" डिज़ाइन भी शामिल है, जिसमें बैगेट और गोल हीरों का इस्तेमाल कर मोर्स कोड में यह भावना दिखाई गई है। साथ ही, इसमें इंटरलॉकिंग और स्प्लिट-सर्कल मोटिफ भी हैं जो जुड़ने पर ही पूर्ण लगते हैं। यह कलेक्शन मूलतः इस विचार को उजागर करता है कि कुछ दोस्ती इतनी स्वाभाविक होती है कि सिर्फ खास किस्म का असली हीरा ही उनकी अहमियत बयां कर सकता है।स्टोर में आने वाली हर बेस्टी जोड़ी के लिए निःशुल्क यह अनुभव हासिल कर सकेंगे और उन्हें यह तीन आसान, मज़ेदार पड़ावों में पूरा होगा। इसकी शुरुआत 'बॉन्ड टुगेदर' से होती है, जहां जिगरी दोस्त कुछ पल रुककर एक्सप्रेस नेल-आर्ट के साथ सुकून पा सकते हैं। डी बीयर्स इंडिया में कैटेगरी मार्केटिंग की कंट्री हेड, तोरंज मेहता ने कहा, "जिगरी दोस्ती बनाई नहीं जा सकती, वह तो ज़िंदगी के सफर में बस अपने-आप बन जाती है।
|