होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  2.      
  3. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  4.      
  5. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  6.      
  7. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  8.      
  9. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  10.      
  11. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  12.      
  13. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  18.      
  19. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  20.      
  21. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  22.      
  23. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  24.      
  25. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  26.      
  27. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  28.      
  29. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  30.      
  31. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  32.      
  33. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  34.      
  35. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  36.      
  37. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  38.      
  39. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  पत्नी के प्रेम संबंधों से परेशान होकर दामाद ने छह लाख की सुपारी देकर कराई थी ससुर की हत्या
 
पत्नी के प्रेम संबंधों से परेशान होकर दामाद ने छह लाख की सुपारी देकर कराई थी ससुर की हत्या
Updated: 10/22/2025 9:56:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

पत्नी के प्रेम संबंधों से परेशान होकर दामाद ने छह लाख की सुपारी देकर कराई थी ससुर की हत्या
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जेके कैंसर अस्पताल परिसर में औरैया के ग्राम बहादुरपुर निवासी दिव्यांग तीमारदार राजकुमार सिंह राजावत की नृशंस हत्या उनके दामाद मोहित सिंह तोमर ने छह लाख रुपये सुपारी देकर कराई थी। मंगलवार को डीसीपी सेंट्रल ने मामले का खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस की पूछताछ में मोहित ने बताया कि पत्नी नम्रता के तीन अलग-अलग लोगों से प्रेम संबंध थे। इसको लेकर आए दिन विवाद होता था। इस बात की जानकारी ससुर को देते थे तो वह उलटा उनका ही विरोध कर जेल भिजवाने की धमकी देते थे। आगे उसकी योजना पत्नी को कार से कुचलवाने की थी। लेकिन इससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रस्सी से गला घोंटने के बाद उसके पेट व सीने में 12 चाकू के अलावा कुल 19 से ज्यादा निशान मिले हैं।
मूलरूप से औरैया के थाना सहारा के बहादुरपुर निवासी किसान राजकुमार सिंह राजावत आठ अगस्त से मुरारीलाल चेस्ट अस्पताल में पत्नी अनीता देवी का इलाज करा रहे थे। परिवार में बेटी नम्रता और बेटा विशाल है। बेटी नम्रता की औरैया के बिधूना में ससुराल है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात राजकुमार पत्नी से खाना खाकर आने की बात कहकर निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर भांजे शिवभान ने शनिवार को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। स्वरूप नगर पुलिस मामले की जांच शुरू की ही थी कि रविवार की सुबह जेके कैंसर अस्पताल परिसर में गार्डनिंग क्षेत्र में औंधे मुंह दिव्यांग तीमारदार राजकुमार का शव पड़ा मिला। उनके पेट पर चाकुओं के दर्जनों निशान मिले। घटना को लेकर एसीपी स्वरूप नगर सुमित सुधाकर रामटेके ने पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच को लगाया। पुलिस ने 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए घटना का राजफाश कर मुख्य साजिशकर्ता राजकुमार सिंह के दामाद औरैया के बिधूना रतनपुर बंथरा निवासी मोहित सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी 11 साल पहले नम्रता से शादी हुई थी। उसकी हरकतों की वजह से वह बहुत आजिज आ चुका था। 22 जून को ससुर राजकुमार उसके घर से गहने उठा ले गए थे। इसके बाद उसने हत्या की योजना बनाई और बिधूना के ऋषभ से छह लाख रुपये में बात तय हुई। बताया कि ऋषभ और उसके साथी जब ससुर की रस्सी से गला घोंटने के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर रहे थे तब वह दूर खड़े होकर उन्हें देख रहा था। पुलिस फरार भाड़े के हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
पत्नी के प्रेम संबंधों से परेशान होकर दामाद मोहित ने ससुर की दो युवकों को सुपारी देकर हत्या कराई थी। मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दोनों हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
 - श्रवण कुमार सिंह, डीसीपी सेंट्रल

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
गोवर्धन एवं अन्नकूट महापर्व पर डीएम ने किया गौ-पूजन
वेतन कटौती के विरोध में रखा उपवास नहीं मनाई दीपावली
युवक की चाकू से गोदकर हत्या का प्रयास
तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, युवक की मौत, चालक को लिया हिरासत में
पटाखा बाजार में रॉकेट गिरने से दुकान में लगी आग
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :