होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  2.      
  3. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  4.      
  5. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  6.      
  7. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  8.      
  9. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  10.      
  11. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  12.      
  13. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  18.      
  19. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  20.      
  21. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  22.      
  23. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  24.      
  25. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  26.      
  27. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  28.      
  29. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  30.      
  31. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  32.      
  33. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  34.      
  35. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  36.      
  37. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  38.      
  39. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज ने देश को दिए हजारों कुशल इंजीनियर
 
कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज ने देश को दिए हजारों कुशल इंजीनियर
Updated: 10/23/2025 9:03:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज ने देश को दिए हजारों कुशल इंजीनियर
U-तकनीकी शिक्षा और अनुशासन के क्षेत्र में कॉलेज कर रहा है विशेष प्रगति
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के अधीन संचालित कृषि अभियंत्रण संकाय इटावा की स्थापना कृषि क्षेत्र में तकनीकी मशीनरी को बढ़ावा देने हेतु वर्ष 1994 में की गई थी। जिसके क्रम में कुलपति के निर्देशन एवं अधिष्ठाता डॉ एनके शर्मा के कुशल नेतृत्व में इटावा परिसर निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। अधिष्ठाता डॉ शर्मा के कुशल प्रशासनिक नेतृत्व एवं उच्च शैक्षिक प्रतिभा के कारण ही इस परिसर में पिछले वर्षों से निरन्तर छात्र - छात्राओं की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। छात्र हित को ही सर्वोपरि मानते हुए कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परिणामस्वरूप इस वर्ष पहले की तुलना में छात्राओं की संख्या में वृद्धि हुई है। डॉ शर्मा का मानना है कि इस महाविद्यालय के शैक्षणिक क्रिया कलापों के वृहद प्रचार प्रसार में इटावा एवं कानपुर की सम्मानित मीडिया का विशेष सहयोग लगातार प्राप्त हो रहा है और इसी कारण इस वर्ष इस परिसर में इटावा एवं आस पास के छात्र- छात्राओं ने भी प्रवेश हेतु हमारे महाविद्यालय को चुना हैं। कुलपति के निर्देशानुसार आगामी सत्र से डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के चार वर्षीय बी टेक पाठ्यक्रम को शुरू करने की कार्ययोजना भी बनाई जा रही है। डॉ शर्मा ने अवगत कराया है कि इस महाविद्यालय की प्रगति में हमारे सम्मानित जनप्रतिनिधि, स्थानीय प्रसार एवं नगर पालिका इटावा का भी बृहद, सहयोग प्राप्त हुआ है। परिसर में विद्युत के दुरुपयोग को रोकने के साथ अनाधिकृत खेती पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए छात्र- छात्राओं के लिए प्रतिदिन योगाभ्यास, मेडिटेशन, खेलकूद एवं विभिन्न संस्कृति कार्यक्रमों में सहभागित को अनिवार्य कर दिया गया है। कॉलेज के विशाल हरे भरे कैंपस में स्थापित विभिन्न हॉस्टल में रहने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज के स्टाफ की सर्पदंश एवं अन्य खतरनाक वन्यजीवो से सुरक्षा के लिए 24×7 विशेष वन्यजीव रेस्क्यू हेल्पडेस्क के कैंपस में कुशल संचालन के साथ साथ कॉलेज में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए है। क्लीन ग्रीन परिसर की लगातार साफ सफाई हेतु महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को भी विशेष दायित्व दिया गया है। छात्र छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने हेतु विश्विद्यालय द्वारा योग्य गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति के साथ सालाना लगने वाले रोजगार मेला को भी शीर्ष प्राथमिकता दी जा रही है जिसके परिणामस्वरूप छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप मिलने में भी आसानी हो रही है।  पिछले वर्ष कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एक गेस्ट फैकल्टी के डिजाइन का पेटेंट भी महाविद्यालय को प्राप्त हुआ है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आईटीबीपी का 64वां स्थापना दिवस, गूंजा हिमवीरों का जज्बा, कमांडेंट बोले- जब तक हम हैं…निश्चित रहें
5 से 6 घर पूरी तरह से जलकर राख लगी भीषण आग
हवाओं की रफ्तार से भागेगा प्रदूषण
रेलवे जीएम ने सेंट्रल का निरीक्षण कर विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
पुलिस उपायुक्त यातायात ने रामादेवी एवं लाल बंगला चौराहा का किया भौतिक निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :