होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  खेल  »  पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ
 
पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ
Updated: 10/30/2025 4:32:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह आज कानपुर, दिनांक 30 अक्टूबर, 2025 को
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में किया ।
 जिलाधिकारी ने कहा कि “खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण और एकता की भावना को भी सशक्त करता है।” उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लें और जनपद का नाम रोशन करें।
उन्होंने ने सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रतियोगिता सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होनी चाहिए।
उन्होंने ने
खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए  कहा कि “फुटबॉल विश्व का सबसे लोकप्रिय खेल है। यह केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि टीम भावना, रणनीति और अनुशासन का अद्भुत संगम है।
 जिलाधिकारी ने कहा कि कानपुर में इस ऐतिहासिक खेल के आयोजन में भाग लेना सभी खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणादायी और यादगार अनुभव रहेगा।
 *प्रतियोगिता का आयोजन विवरण
यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर, 2025 से 06 नवम्बर, 2025 तक ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में आयोजित की जा रही है।
प्रदेश के सभी 18 मण्डलों की टीमें इसमें प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतिदिन लीग एवं नॉकआउट मैच खेले जाएंगे।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 06 नवम्बर, 2025 को आयोजित किया जाएगा।
*ये 18  मंडल कर रहे है  प्रतिभाग
1. आगरा मंडल
2. अलीगढ़ मंडल
3. प्रयागराज मंडल
4. आजमगढ़ मंडल
5. बरेली मंडल
6. बस्ती मंडल
7. चित्रकूट मंडल
8. देवीपाटन मंडल
9. अयोध्या मंडल
10. गोरखपुर मंडल
11. झाँसी मंडल
12. कानपुर मंडल
13. लखनऊ मंडल
14. मेरठ मंडल
15. मिर्जापुर मंडल
16. मुरादाबाद मंडल
17. वाराणसी मंडल
18. सहारनपुर मंडल
प्रतिदिन विभिन्न मण्डलों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।
उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुश्री भानु प्रसाद, जिला फुटबॉल  सघ  से श्री अजीत सिंह, यू पी वॉलीबॉल संघ से श्री सुनील  तिवारी  ,ओलंपिक जिला संघ श्री राजत आदित्य दीक्षित , आई एम  रोहतगी ,विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, प्रशिक्षक, कोच खिलाड़ीगण एवं अन्य संबंधित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
फ्रीमेसन फ्रेंडली क्रिकेट मैच के साथ किया वृक्षारोपण
आईएमए फाइनेंस टीम ने जीता क्रिकेट मैच का मुकाबला
सदर विधायक ने किया सद्भावना मैत्री क्रिकेट मैच का उद्घाटन
आईआईटी कानपुर ने राष्ट्रीय पैरा खेल महोत्सव “संगम 2026" में दिया शानदार प्रदर्शन
ओईएफ क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में स्टाफ की टीम जीती
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :