होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  2.      
  3. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  4.      
  5. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  6.      
  7. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  8.      
  9. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  10.      
  11. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  12.      
  13. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  18.      
  19. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  20.      
  21. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  22.      
  23. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  24.      
  25. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  26.      
  27. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  28.      
  29. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  30.      
  31. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  32.      
  33. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  34.      
  35. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  36.      
  37. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  38.      
  39. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  150वीं वर्षगांठ पर वंदे मातरम् की गूँज,नानाराव पार्क में हुआ सामूहिक गायन
 
150वीं वर्षगांठ पर वंदे मातरम् की गूँज,नानाराव पार्क में हुआ सामूहिक गायन
Updated: 11/7/2025 4:26:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

150वीं वर्षगांठ पर वंदे मातरम् की गूँज,नानाराव पार्क में हुआ सामूहिक गायन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर। राष्ट्रवाद के अग्रदूत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा वर्ष 1875 में रचित राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नानाराव पार्क में विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। स्कूली छात्रों, स्काउट, जनप्रतिनिधियों, सांस्कृतिक संस्थाओं, समाजसेवियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने वंदेमातरम् स्मरण उत्सव में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ और स्वतंत्रता आंदोलन में इस गीत की प्रेरक भूमिका को याद किया गया।
महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि वंदे मातरम् हमारे राष्ट्रीय गौरव, सांस्कृतिक धरोहर और स्वाधीनता संग्राम की प्रेरक शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह गीत हर भारतीय को अपनी मातृभूमि के प्रति गर्व, प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। महापौर ने कहा कि आज का यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करेगा और हमें एकजुट होकर देश के विकास में योगदान देने का संकल्प दिलाता है।
विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि बंगाल की पावन धरती पर रचित यह गीत भारतीय संस्कृति, मातृभूमि-भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् ने राष्ट्रभक्ति की ऐसी अलख जगाई, जिसने स्वतंत्रता संग्राम को जनांदोलन का स्वरूप दिया। विधायक सरोज कुरील ने वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह गीत राष्ट्रप्रेम, साहस और सर्वस्व अर्पण की प्रेरणा देता है। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि वंदे मातरम् ने देशभर में स्वाधीनता के प्रति चेतना जगाई और स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की।
विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति समर्पण और स्वाभिमान का अमर उद्घोष है। यह गीत नई पीढ़ी को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने कहा कि वंदे मातरम् भारतीय आत्मा का स्वर है, जिसने हर युग में युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में देशभक्ति, संस्कृति और कर्तव्यबोध मजबूत होता है।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम् गीत का अतुलनीय योगदान रहा है। 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के 18 वर्ष बाद रचित यह गीत भारतीय समाज की संस्कृति, सभ्यता और मातृभूमि के प्रति अटूट आस्था का भावनात्मक चित्र प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् ने उस दौर में भारतीयों के भीतर आत्मविश्वास, साहस और स्वाभिमान की नई चेतना जगाई। यह गीत अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्षरत देशवासियों के लिए प्रेरणा, शक्ति और एकजुटता का प्रतीक बन गया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र अवस्थी, डीसीपी रवींद्र कुमार, डीसीपी श्रवण कुमार, सीडीओ दीक्षा जैन, एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ विवेक चतुर्वेदी, एडीएम सिटी डॉ राजेश कुमार, जिला विकास अधिकारी आलोक सिंह सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गाया गया राष्ट्रीय गीत
कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली पर जिलाधिकारी ने किया दीपदान एवं गंगा आरती
मोतीझील में डीएम ने श्री गुरु नानक जयंती में प्रतिभाग कर मत्था टेका
कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ
दो दिवसीय किसान मेला के रूप में होगा किसान महाकुंभ : डॉ आर के यादव
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :