होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  2.      
  3. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  4.      
  5. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  6.      
  7. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  8.      
  9. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  10.      
  11. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  12.      
  13. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  18.      
  19. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  20.      
  21. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  22.      
  23. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  24.      
  25. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  26.      
  27. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  28.      
  29. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  30.      
  31. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  32.      
  33. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  34.      
  35. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  36.      
  37. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  38.      
  39. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ
 
कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ
Updated: 11/6/2025 12:00:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए में दो दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभंरभ  हुआ। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने फीता काटकर किया।डॉ. संजय सिंह एवं अतिथियों ने मेले में लगे सभी स्टालों का भ्रमण किया। स्टालों पर प्रदर्शित कृषि तकनीकियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने दूरस्थ जनपदों से आए कृषकों को संबोधित किया। इसके पूर्व उन्होंने प्रदेश के 10 प्रगतिशील कृषकों को भी सम्मानित किया।डॉ सिंह ने कहा कि सीएसए का हरित क्रांति में बड़ा योगदान है। किसान मेलों का किसानों की उन्नति में बड़ी भूमिका रहती है। ऐसे मेलों के आयोजन से किसान नई तकनीक से रूबरू होते हैं। किसान मेला कृषि का बड़ा कुंभ है, जो कि किसानों को उन्नतशील बनाने में मददगार साबित होता है।उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय द्वारा सरसों की वरुणा प्रजाति सहित अन्य फसलों की नई प्रजातियां विकसित की गई हैं, जो जलवायु अनुकूलन भी हैं। उन्होंने मक्का व आलू की खेती भी विशेष बल दिया। विशिष्ट अतिथि आईसीएआर अटारी कानपुर के निदेशक डॉक्टर शांतनु कुमार दुबे ने कहा कि किसान कृषक मेलों के माध्यम से नई तकनीक सीख कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। कानपुर मंडलायुक्त एवं विश्वविद्यालय के कुलपति के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि देश की आर्थिक स्थिति में कृषि का बड़ा योगदान है। किसान जलवायु परिवर्तन के हिसाब से जलवायु अनुकूलन प्रजातियों को अपनाएं। इससे कृषकों की आय में वृद्धि होगी।
उन्होंने कृषि रसायनों के कम से कम प्रयोग पर बल दिया। इससे कि कृषि उत्पादन की गुणवत्ता बरकरार बनी रहे। कुलपति किसानों को सलाह दी की मृदा परीक्षण के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करें। इस अवसर पर प्रसार निदेशालय द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। अतिथियों का स्वागत निदेशक प्रसार डॉक्टर आरके यादव ने किया। जबकि अंत में धन्यवाद डॉक्टर वी के कनौजिया ने दिया। किसान मेले में बिहार,मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के लगभग 32 जनपदों से 5000 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. सीएल मौर्य, डॉ. विनोद प्रकाश, डॉ भूपेंद्र सिंह, डॉ. पीके राठी,कृषक समिति के अध्यक्ष बाबू सिंह, महिला कृषक समिति की अध्यक्ष डॉ विजय रत्ना तोमर सहित उपस्थित रहे। 

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली पर जिलाधिकारी ने किया दीपदान एवं गंगा आरती
मोतीझील में डीएम ने श्री गुरु नानक जयंती में प्रतिभाग कर मत्था टेका
दो दिवसीय किसान मेला के रूप में होगा किसान महाकुंभ : डॉ आर के यादव
घाटमपुर शिविर में विधायिका और डीएम की पहल पर आधार-सीडिंग बाधा खत्म, पेंशन पुनः आरम्भ
ट्रैफिक सिग्नल का पालन करके ही सुरक्षित यात्रा संभव
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :