होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  2.      
  3. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  4.      
  5. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  6.      
  7. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  8.      
  9. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  10.      
  11. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  12.      
  13. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  18.      
  19. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  20.      
  21. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  22.      
  23. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  24.      
  25. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  26.      
  27. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  28.      
  29. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  30.      
  31. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  32.      
  33. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  34.      
  35. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  36.      
  37. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  38.      
  39. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  भाजपा के विभिन्न अभियानों और एसआईआर की रणनीति पर हुई समीक्षा
 
भाजपा के विभिन्न अभियानों और एसआईआर की रणनीति पर हुई समीक्षा
Updated: 11/11/2025 11:31:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

भाजपा के विभिन्न अभियानों और एसआईआर की रणनीति पर हुई समीक्षा
U-हर भारतीय तक स्वदेशी का मूलमंत्र पहुंचाना होगा: महामंत्री तरुण
U-एसआईआर पर बोलते हुए महामंत्री ने कहा नए मतदाताओं का पंजीकरण कराना और बोगस मतदाताओं को चिन्हित कर बीएलओ को सूचित करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता में मंगलवार को भाजपा महानगर उत्तर, दक्षिण एवं ग्रामीण जिलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ दोपहर 12 बजे क्षेत्रीय मुख्यालय में महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य के. लक्ष्मण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 
बैठक में भाजपा द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे पूर्ण वंदे मातरम गान अभियान (जो विधानसभा एवं जिला स्तर पर 26 नवम्बर तक चलेगा) भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव कार्यक्रम तथा मतदाता सघन पुनरीक्षण अभियान (SIR) की प्रगति एवं आगामी रणनीति पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को देश की जन-जन की आवाज बनाना है। हमें हर भारतीय तक स्वदेशी का मूलमंत्र पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है।  हमें यह बताना है कि वंदे मातरम वह स्वर था जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को प्राण दिया। उन्होंने कहा संगठन द्वारा चलाए जा रहे सभी अभियानों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा और प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जन के बीच जाकर भाजपा के संदेश को सशक्त करेगा। प्रत्येक घर तक पहुंचकर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराना और बोगस मतदाताओं को चिन्हित कर बीएलओ को सूचित करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने की एवं संचालन क्षेत्रीय महामंत्री श्री रामकिशोर साहू ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, कानपुर क्षेत्र प्रभारी अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष  सलिल विश्नोई,जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह,अनिल दीक्षित, उपेंद्र पासवान, सुयश अवस्थी, गणेश शुक्ला, अवधेश सोनकर,गोपाल दीक्षित, सुनील तिवारी,अनूप अवस्थी,जयप्रकाश कुशवाहा, विधायक सुरेंद्र मैथानी, महापौर प्रमिला पांडे, विधायक  नीलिमा कटियार, रघुनंदन भदौरिया, संदीप ठाकुर, आलोक शुक्ला, वीरेंद्र तिवारी, जितेंद्र सचान, पवन पांडे सहित सभी अभियानों के संयोजक एवं क्षेत्रीय मॉनिटरिंग टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
राष्ट्रीय महामंत्री एवं पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आज एक दिवसीय प्रवास
चुनाव में जीत का प्रमुख हथियार है मतदाता सूची : प्रकाश पाल
9 को राज्य व्यापी कार्यक्रम को सफल बनायें हेतु बसपाइयों ने कसी कमर |
अत्याचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन
भाजपा उत्तर महिला मोर्चा का आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन सम्पन्न
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :