गंगा टास्क फोर्स ने विश्व अंतराष्ट्रीय मत्स्य पालन दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय सेना की 137 सी ई टी एफ बटालियन (टी ए ) 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स ने जगन्नाथ प्रसाद राम नारायण इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं व स्थानीय लोगो के साथ सिद्धनाथ घाट कानपुर नगर में विश्व अंतर्राष्ट्रीय मत्स्य पालन दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान चलाया।गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल अरविंद प्रसाद एस और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रफुल्लित कुमार वर्मा के दिशा निर्देश पर विगत 5 सालों से गंगा स्वच्छता अभियान,पौधा रोपण, घाटों की गश्त, जागरूकता अभियान निरंतर कर रही है। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के नायब सूबेदार रोशन गुरुंग ने बताया कि विश्व मत्स्य पालन दिवस प्रतिवर्ष 21 नवंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य विश्व में मत्स्य पालन के स्थायी भंडार के महत्व को उजागर करना, छोटे पैमाने के मछुआरा समुदायों के मानवाधिकारों को मज़बूत करना और मछुआरा समुदायों की कार्य स्थितियों में वास्तविक बदलाव लाना है।मछली पानी को शुद्ध करती है और वह अपने आसपास के जलीय परिस्थिति तंत्र के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है नदियों और झीलों में मछलियों के कारण ही समृद्ध होती है। इस अवसर पर छात्रो तथा स्थानीय लोगो के साथ मिलकर गंगा सफ़ाई की गयी तथा गंगा की शपथ दिलाई।और पौधे वितरित किए ।
|