होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  2.      
  3. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  4.      
  5. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  6.      
  7. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  8.      
  9. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  10.      
  11. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  12.      
  13. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  18.      
  19. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  20.      
  21. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  22.      
  23. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  24.      
  25. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  26.      
  27. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  28.      
  29. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  30.      
  31. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  32.      
  33. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  34.      
  35. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  36.      
  37. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  38.      
  39. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  इंडोस्कोपिकअल्ट्रासाउण्ड कार्यशाला का हुआ आयोजन
 
इंडोस्कोपिकअल्ट्रासाउण्ड कार्यशाला का हुआ आयोजन
Updated: 11/20/2025 10:21:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

इंडोस्कोपिकअल्ट्रासाउण्ड कार्यशाला का हुआ आयोजन
U- इंडोस्कोपिकअल्ट्रासाउण्ड से बिना बेहोश, बिना चीरे और बिना दर्द के हो सकेगी सर्जरी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। पेट की बीमारियों की सटीक पहचान कर उसका शतप्रतिशत इलाज करने के अब डाक्टरो को आसानी होगी। इंडोस्कोपिकअल्ट्रासाउण्ड से अब मरीजो के शरीर के अन्दर कहां क्या बीमारी पनप रही है उसका तुंरत पता चलेगा और मरीज को बिना चीरे और बिना बेहोश किए तथा बिना दर्द के ही उसका इलाज कर दिया जायेगा जिसमें 5 मिनट का समय लगेगा। इस बावत इंडोस्कोपिकअल्ट्रासाउर्ण्ड कार्यशाला का आयोजन पीएमएसएसवाई सुपर स्पेशिलीटी में गैसट्रोइंट्रोलॉजी डॉ विनय कुमार की अध्यक्षता में किया गया जिसमें चण्ड़ीगढ़ से आए डॉ राणा ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।
डॉ विनय कुमार ने बताया कि नार्मल इंडोस्कोपी से मरीज के अन्दर की कई बीमारियों का पता नही चल पाता था जिससे आगे चल कर मरीज को कोई अन्य गंभीर बीमारी से गुजरना पडता था,लेकिन इंडोस्कोपिकअल्ट्रासाउण्ड से अब यह शरीर के अन्दर जाकर जहां भी कहीं बीमारी पनप रही होगी उसका तुंरत पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि एडवांस टेक्नोलॉजी से अब सटीक इलाज और जांच दोनो ही बेहतर होगी जिससे मरीजो को बहुत ही लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि पहले बडे चीरे लगते थे, उसके बाद लेप्रोस्कोपी आयी जिससे काम बहुत ही आसान हुआ ,लेकिन अब इंडोस्कोपिकअल्ट्रासाउण्ड से आंत से लेकर पेनक्रियाज में होने वाली बीमारी का पता जल्द और आसानी से चल सकेगा। उन्होंने बताया कि एक मरीज ऐसा ही आया हुआ था जिसके पेट के अन्दर काफभ् मवाद भर गया था, जिसे इंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउण्ड के माध्यम से करीब 700 एमएल मवाद को बहार निकाला गया। मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य है। उन्होंने बताया कि यह विधि अभी तक लखनऊ एसजीपीजीआई और केजीएमयू में ही मरीजो को मिल रही थी,लेकिन अब कानपुर में भी मरीजो को ऐसी एडवासं तकनीकी मिलेगी जिससे उनको अब बाहर का रूख नही करना पडेगा। 
- जल्द ही कैप्सूल इंडोस्कोपी भी होगी शुरू
गैसट्रोइंट्रोलॉजी डॉ विनय कुमार ने बताया कि बहुत जल्द ही कैप्सूल इंडोस्कोपी भी कानपुर में शुरू की जायेगी। इस विधि के बारे में उन्होंने बताया कि मरीज को कैप्सूल खिला दिया जायेगा और उसके बगल में एक डिवाइस को रखा जायेगा जो कि अन्दर की सभी इमेज को खींच कर स्टोर करेगा। इसके साथ ही पेनक्रियाज या आंत में कोई गांठ हेागी तो उसके बारे में भी सटीक जानकारी उपलब्ध करायेगा। हालंकि यह विधि थोडी महंगी होगी,लेकिन बहुत ही कारगर साबित होगी। कैप्सूल भी 24 घंटे में मल के रास्ते से निकल जायेगा। उन्होंने बताया कि यह कैप्सूल केवल एक बार में ही प्रयोग में लाया जा सकेगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आदर्श समाज की थीम पर जमाआत ए इस्लामी हिंद अभियान की हुई शुरूआत
प्रधान मंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर वर्कशॉप का हुआ आयोजन
कोयला जलाकर सो रहे चार दोस्तों की दम घुटने से मौत
आरएसएस के मजदूर संगठन ओईएफ मजदूर संघ को कार्यसमिति चुनाव में सिखाए सबक सियाराम
यातायात माह – सड़क सुरक्षा की ओर एक जागरूक पहल चलाया अभियान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :