होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  यूपीयूएमएस में एमबीबीएस 2025-26 बैच की ‘व्हाइट कोट सेरेमनी’ संपन्न
 
यूपीयूएमएस में एमबीबीएस 2025-26 बैच की ‘व्हाइट कोट सेरेमनी’ संपन्न
Updated: 11/28/2025 4:01:00 PM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

यूपीयूएमएस में एमबीबीएस 2025-26 बैच की ‘व्हाइट कोट सेरेमनी’ संपन्न
“व्हाइट कोट पहनना सम्मान के साथ मरीजों की सेवा के उत्तरदायित्व का बोध कराता है” – कुलपति
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई इटावा।त्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में एमबीबीएस 2025-26 बैच के नव-प्रवेशित विद्यार्थियों की ‘व्हाइट कोट सेरेमनी’ शुक्रवार को अत्यंत उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई।
माननीय कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “व्हाइट कोट पहनना केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि मरीजों की सेवा, करुणा और दायित्व का बोध भी कराता है।” उन्होंने विद्यार्थियों से व्हाइट कोट की गरिमा का सम्मान करने और इसे अपने व्यावसायिक जीवन में अनुशासन, ईमानदारी, करुणा एवं समयबद्धता के प्रतीक के रूप में अपनाने का आह्वान किया।
कुलपति ने कहा कि यह दिवस चिकित्सा शिक्षा यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो छात्रों को समाज सेवा और मानवता के मार्ग पर अग्रसर करता है। “सफेद कोट दया, संवेदना और मानवता की सेवा का प्रतीक है,”।
संकायाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) आदेश ने अपने संबोधन में कहा कि “व्हाइट कोट पहनना समाज के प्रति आपकी निष्ठा और रोगियों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। चिकित्सा पेशा केवल ज्ञान प्राप्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता की सर्वोच्च सेवा का अवसर प्रदान करता है।”
कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधि समिति की अध्यक्ष डॉ. कीर्ति जायसवाल द्वारा विद्यार्थियों को महर्षि चरक द्वारा रचित चरक शपथ दिलाई गई, जिससे उनमें चिकित्सा सेवा की मर्यादा, निष्ठा व समर्पण की भावना को सुदृढ़ किया गया।
इस अवसर पर प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) रमाकांत, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. पी. सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सिंह, डॉ. रवि रंजन, डॉ. सोमेंद्र पाल सिंह सहित सभी संकाय सदस्य एवं नव-प्रवेशित मेडिकल छात्र-छात्राएं व उनके माता- पिता एवम अभिभावक  उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
वर्ल्ड ग्लूकोमा वीक पर जागरूकता का पढ़ाया पाठ
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में जटिल नेत्र (ऑर्बिटल) कैंसर का सफल ऑपरेशन
यूपीयूएमएस सैफई में क्लबफुट प्रबंधन पर हुई एक दिवसीय कार्यशाला
कुलपति ने ओपीडी पहुंचकर मरीजों का हाल जाना,स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का लिया जायजा
होली पर प्राकृतिक रंगों को दें प्राथमिकता, रासायनिक रंगों से रहें सावधान :डॉ अजय सिंह
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :