होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जिलाधिकारी की संस्तुति पर मानकों के विपरीत चल रहे प्राइवेट आईटीआई की मान्यता निरस्त
 
जिलाधिकारी की संस्तुति पर मानकों के विपरीत चल रहे प्राइवेट आईटीआई की मान्यता निरस्त
Updated: 12/4/2025 11:16:00 PM By Reporter- RAJENDRA BHAGTANi BABUBHAi

जिलाधिकारी की संस्तुति पर मानकों के विपरीत चल रहे प्राइवेट आईटीआई की मान्यता निरस्त
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर जनपद में मानकों के विपरीत संचालित पाए गए एक प्राइवेट आईटीआई पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जितेंद्र प्रताप सिंह की संस्तुति पर अभिषेक सिंह ने जरौली, कर्रही रोड स्थित मां वैष्णो प्राइवेट आईटीआई (कोड 3561) की मान्यता निरस्त कर दी है। यह कार्रवाई शासन द्वारा निर्धारित तकनीकी और भौतिक मानकों के गंभीर उल्लंघन के आधार पर की गई है।
नौबस्ता निवासी एक शिकायकर्ता ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि उक्त आईटीआई में न तो नियमित रूप से कक्षाएं संचालित होती हैं, न ही छात्रों को किसी प्रकार का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाता है और न ही आवश्यक मशीनें एवं उपकरण उपलब्ध हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया था कि संस्थान का विद्युत कनेक्शन मार्च 2022 से कटा हुआ है, इसके बावजूद संस्थान का संचालन कागजों में दिखाया जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2025 में किसी भी छात्र का प्रवेश नहीं हुआ, फिर भी अंकपत्र जारी किए जाने की गंभीर आशंका जताई गई थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण राकेश कुमार मौर्य की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन कर मौके पर स्थलीय जांच कराई। जांच के दौरान संस्थान बंद पाया गया। वहां किसी भी प्रकार की मशीन, उपकरण या प्रशिक्षण से संबंधित संसाधन मौजूद नहीं थे, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि किसी भी ट्रेड में व्यावहारिक प्रशिक्षण संचालित होता है। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में शिकायत के सभी आरोपों को सही पाया।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जिलाधिकारी ने निदेशक, प्रशिक्षण को पत्र भेजकर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की संस्तुति की। इसके क्रम में मां वैष्णो प्राइवेट आईटीआई की मान्यता औपचारिक रूप से निरस्त कर दी गई। प्रशासनिक स्तर पर यह भी संकेत दिए गए हैं कि जनपद में संचालित अन्य प्राइवेट आईटीआई की भी गहन समीक्षा की जाएगी और यदि कहीं भी मानकों का उल्लंघन पाया गया तो वहां भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
वार्षिक उत्सव में चटक मटक जैसी प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं
अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा साहित्यकारों को किया गया सम्मानित
कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनायें रखने हेतु व्यापक फ्लेग मार्च
पुलिस ने दो ट्रैक्टर को थाना में कराया जमा
किशोरी ने दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान पुलिस जांच में जुटी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :