होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  2.      
  3. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  4.      
  5. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  6.      
  7. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  8.      
  9. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  10.      
  11. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  12.      
  13. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  14.      
  15. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  16.      
  17. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  24.      
  25. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  26.      
  27. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  28.      
  29. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  30.      
  31. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  32.      
  33. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  34.      
  35. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  36.      
  37. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  38.      
  39. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  जीबीसी 5.0 की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने विभागों से मांगी प्रगति रिपोर्ट
 
जीबीसी 5.0 की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने विभागों से मांगी प्रगति रिपोर्ट
Updated: 12/6/2025 12:05:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जीबीसी 5.0 की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने विभागों से मांगी प्रगति रिपोर्ट
*एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था लक्ष्य की दिशा में यूपी का महत्वपूर्ण कदम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) 5.0 को विकास का अहम चरण माना जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति, विभागवार उपलब्धियों और निवेश प्रस्तावों की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि जीबीसी केवल समारोह नहीं, बल्कि निवेश को जमीन पर उतारने की एक निर्णायक प्रक्रिया है। जनपद को ₹12,000 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है, जिसके सापेक्ष विभिन्न विभागों और निवेशकों की ओर से करीब ₹4,000 करोड़ का निवेश ‘रेडी टू ग्राउंड’ स्थिति में है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शेष लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करें और सभी प्रस्तावों की प्रगति अगले चरण तक पहुँचाई जाए।
उन्होंने कहा कि भूमि उपलब्धता, स्वीकृतियों, आधारभूत सुविधाओं, कनेक्टिविटी तथा विभागीय प्रतिबद्धताओं से जुड़े सभी बिंदुओं की अद्यतन रिपोर्ट अविलंब प्रस्तुत की जाए। उन्होंने विभागों को निर्देशित किया कि निवेशकों की प्रक्रियाएँ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हों, ताकि जनपद की परियोजनाएँ जीबीसी 5.0 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
बैठक में यह भी बताया गया कि विनिर्माण, वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, खाद्य प्रसंस्करण, व्यापार और सेवा क्षेत्र से संबंधित कई बड़े प्रस्तावों पर तीव्र गति से कार्य हो रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जीबीसी 5.0 के माध्यम से रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और निवेश वातावरण को मजबूत करने का बड़ा अवसर उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी विभाग में शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी और सभी को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित माइलस्टोन के अनुरूप तैयारी सुनिश्चित करनी होगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जनपद उद्योग अधिकारी, निवेश प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
अपनी माटी अपने शहर के विकास के लिए आगे आएं उद्यमी:डीएम
पराविधिक स्वयंसेवकों हेतु संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
कृषि विज्ञान केंद्र पर मनाया विश्व मृदा दिवस 2025: स्वस्थ शहरों की नींव- स्वस्थ मिट्टी
एटीएस के खिलाफ यूपी ऑटो-लोडर संयुक्त कल्याण समिति ने खोला मोर्चा
फसल अवशेष प्रबंधन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :